5 वर्षों के लिए मिली नई जिम्मेदारी-रायगढ़ जिले में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नई जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन. शिव तायल बनाए गए जिला अध्यक्ष तो वही महामंत्री होंगे मनोज अग्रवाल। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद बेरीवाल ने दी जानकारी. संस्था में अब 2026 से 2031 तक के लिए होगी नियुक्तियां

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल बिलासपुर ने प्रदेश के रायगढ़ जिले में जिला इकाई के अध्यक्ष एवं महामंत्री की नियुक्ति की है। जिसमें रायगढ़ के समाजसेवी शिव तायल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की रायगढ़ जिला इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। तो वही मनोज अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बेरीवाल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रभारी ईश्वर प्रसाद अग्रवाल रायपुर। प्रदेश अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल एवं महामंत्री द्वय कर्तव्य अग्रवाल तथा महेश अग्रवाल द्वारा उपरोक्त नियुक्ति की गई है।एवं उपरोक्त नियुक्ति 5 वर्ष के लिए सत्र 2026 से 2031 तक के लिए की गई है। एवं रायगढ़ जिला इकाई की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही नव नियुक्त पदाधिकारियो द्वारा किया जाएगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की रायगढ़ जिला इकाई के गठन पर समाज बंधुओ एवं सम्मेलन के सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं