ऐतिहासिक रहा जिला अधिवक्ता संघ शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने कहा जल्द ही जेठा स्थित नए भवन में शिफ्ट होगा न्यायालय. युवा अधिवक्ता राहुल स्वर्णकार ने भी मंचीय व्यवस्था बनाने में करी सक्रिय भागीदारी




ऐतिहासिक रहा जिला अधिवक्ता संघ शक्ति का शपथ ग्रहण समारोह. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने कहा जल्द ही जेठा स्थित नए भवन में शिफ्ट होगा न्यायालय
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -17 जून को जिला अधिवक्ता संघ शक्ति की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह न्यायालय परिसर शक्ति में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने कहा कि बहुत ही जल्द जेठा स्थित नये भवन में जिला न्यायालय शिफ्ट होगा तो वहीं इसके लिए मैंने और कलेक्टर साहब ने करीब चार बार विजिट किया है।तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा जुलाई महीने में उपरोक्त भवन पूर्ण होने का आश्वासन दिया गया है। जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जहां कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे तो वहीं जिला संघ शक्ति के जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल स्वर्णकार ने भी कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन सत्र एवं स्वागत सत्र में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करी एवं मंचीय व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग दिया। तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बनाफर र्जी एवं श्री चंद्रा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को शपथ दिलाई जिसमें प्रमुख रूप से जिला अधिवक्ता संघ सक्ती के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी सदस्यगण अध्यक्ष- श्री श्यामलाल साह।उपाध्यक्ष- 1. श्री अश्विनी राठौर2. सुश्री- अन्नपूर्णा राठौर।सचिव- श्री नरेंद्र पटेल।कोषाध्यक्ष- कु अंजना कंवरसांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव- श्री अरविंद भारद्वाज।सह सचिव- श्री फलित राम लहरे।ग्रंथपाल- श्री दिनेश कुमार जायसवाल।कार्यकारिणी सदस्य:-श्री राहुल स्वर्णकार।श्री संतोष यादव।श्री वीरेंद्र उपाध्याय।श्रीमती शिल्पा गर्गश्रीमती उमा वर्मा।श्रीमती रमा द्विवेदी शामिल है तथा कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष श्यामलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन सचिव नरेंद्र कुमार पटेल ने किया











