पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास. विपरीत परिस्थितियों में पुलिस जवानों को काम करने के लिए किया गया प्रशिक्षित

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास. विपरीत परिस्थितियों में पुलिस जवानों को काम करने के लिए किया गया प्रशिक्षित kshititech
शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में परेड अभ्यास कार्यक्रम

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण एवं बलवा ड्रिल का कराया गया अभ्यास

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आज दिनांक 19.06.2026 को जिला पुलिस सक्ती में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक दक्षता तथा आवश्यक पुलिस उपकरणों का अवलोकन किया गया । इस अवसर पर कानून-व्यवस्था की किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास आवश्यक है इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया! अभ्यास परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading