संजय अग्रवाल दोबारा बनाए गए छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष. 18 जून को छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग ने जारी किया आदेश. प्रदेश भर के योग प्रशिक्षकों में भी उत्साह. तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में भी योग आयोग के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए थे संजय अग्रवाल

संजय अग्रवाल दोबारा बनाए गए छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष. 18 जून को छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग ने जारी किया आदेश. प्रदेश भर के योग प्रशिक्षकों में भी उत्साह. तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार में भी योग आयोग के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए थे संजय अग्रवाल kshititech
छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के नए अध्यक्ष संजय अग्रवाल

संजय अग्रवाल दोबारा बनाए गए छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष. 18 जून को छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग ने जारी किया आदेश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश में योग के क्षेत्र में नई जागरूकता लाने वाले बिलासपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय अग्रवाल को दोबारा छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उपरोक्त नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा आयुष विभाग के अवर सचिव सोनचंद साहू ने 18 जून 2026 को एक आदेश जारी कर की है। इससे पूर्व संजय अग्रवाल छत्तीसगढ़ की तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह सरकार में योग आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। तथा उनके नेतृत्व में जहां पूरे प्रदेश में योग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप एक नई क्रांति लाने की दिशा में अनुकरणीय पहल हुई थी। तथा योग आयोग के माध्यम से लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रदेश में नए योग प्रशिक्षकों की भर्ती एवं प्रत्येक विकासखंड में योग को लेकर कार्यक्रम किया जा रहे थे। तथा अब फिर से संजय अग्रवाल को योग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने से जहां प्रदेश में योग को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलेंगे तो वहीं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग आयोग वृहद रूप से कार्यक्रमों का आयोजन करेगा संजय अग्रवाल की नियुक्ति पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. तो वही उनकी नियुक्ति से प्रदेश भर के योग प्रशिक्षकों में भी काफी उत्साह है योग प्रशिक्षकों का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य में अब योग को लेकर फिर से एक नए सवेरे की शुरुआत होगी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा के निधन हो जाने के कारण संजय अग्रवाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading