अग्रवाल समाज के गौरव-शक्ति को मिले तीन नए सी ए -शक्ति शहर के मयंक अग्रवाल एवं युक्ति अग्रवाल ने करी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित. 18 जून को शहर के तीन बच्चों ने की सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित


शक्ति को मिले तीन नए सी ए -शक्ति शहर के मयंक अग्रवाल एवं युक्ति अग्रवाल ने भी करी चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म खेमचंद नितेश अग्रवाल के संचालक श्री नितेश कुमार निगानिया की मेधावी सुपुत्री कुमारी युक्ति अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर शहर को गौरवान्ति किया है। कुमारी युक्ति अग्रवाल जन सेवा समिति शक्ति के अध्यक्ष एवं सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज अग्रवाल की भतीजी है। तथा उनकी सफलता पर निगानिया परिवार भी हर्षित है
मयंक अग्रवाल बने चार्टर्ड अकाउंटेंट
शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठि ज्वेलर्स व्यवसायी एवं श्याम प्रेमी मुरारी लाल अशोक कुमार सराफ के संचालक श्री अशोक कुमार सराफ़ के सुपुत्र मयंक अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में सफलता अर्जित कर शहर को गौरवान्ति किया है. तथा मयंक अग्रवाल की सफलता पर परिवार जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।तो वही मयंक अग्रवाल ने भी कहा है कि वे आगे चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में अपना योगदान देना चाहते हैं

