शक्ति पुलिस को मिली बड़ी सफलता- एक करोड़ से अधिक के अवैध गांजा तस्करी मामले का होगा बड़ा खुलासा. एसपी साहब ने बुलाई आज प्रेस वार्ता

शक्ति पुलिस को मिली बड़ी सफलता- एक करोड़ से अधिक के अवैध गांजा तस्करी मामले का होगा बड़ा खुलासा. एसपी साहब ने बुलाई आज प्रेस वार्ता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिला पुलिस की सक्रियता एवं सजग़ता से इन दिनों अपराधियों पर अंकुश लगाने पुलिस तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। तथा आए दिन जहां पुलिस बड़े मामलों का खुलासा कर रही है। तो वहीं शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं एडिशनल एसपी पंकज पटेल के दिशा निर्देशन में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में सफलता हासिल की है।जिसमें शक्ति पुलिस को लगभग एक करोड रुपए से अधिक की कीमत के अवैध गांजा तस्करी मामले का पता चला है जिसे लेकर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति में आज 18 जून 2026 दिन- गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर अवैध गांजा तस्करी के मामले का खुलासा करेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय शक्ति ने सभी मीडिया के साथियों को इस अवसर पर पहुंचने का आग्रह किया है

