पुलिस के नियमों को मजाक बनाने वाले वाहन चालक के खिलाफ ₹2500 का जुर्माना। शहर के अंदर नो एंट्री में घुसा दी अपनी गाड़ी. यातायात प्रभारी ने कहा- जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई. शक्ति शहर में रात 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश है प्रतिबंधित


पुलिस के नियमों को मजाक बनाने वाले वाहन चालक के खिलाफ ₹2500 का जुर्माना। शहर के अंदर नो एंट्री में घुसा दी अपनी गाड़ी. यातायात प्रभारी ने कहा जारी रहेगी ऐसी कार्रवाई
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर मैं नो एंट्री में भारी वाहन चलाते पाया गया- 2500 जुर्माना।जिला मुख्यालय शक्ति में रोड की पर्याप्त चौड़ाई ना होने तथा स्कूल के बच्चों, आम नागरिकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भारी वाहनों को प्रातः 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शहर में प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है उसके बाद भी यदा कदा कुछ वाहन मालिक एवं चालक होशियारी दिखाते हुए जनहित को नजर अंदाज कर अपने वाहन को प्रतिबंधित समय में शहर में प्रवेश करा देते है, आज दिनांक 17. 06. 2026 को बोरवेल वाहन क्रमांक KA 39 ए 1714 बाराद्वार रोड से अग्रसेन चौक जाते मिली जिस पर न्यायालय चौक पर खड़े यातायात प्रभारी वाय. एन. शर्मा द्वारा वाहन को रुकवाया गया तथा चालक तंगा राज पिता सिंह उम्र 52 वर्ष स्किल आंध्र प्रदेश (GOLDON BORWELL) को भविष्य मे no entey टाइम मे भारी वाहन शहर मे प्रवेश ना करने की हिदायत दी गयी तथा इस गलती के लिए चालक का 2500 का चालान काटा गया।

