बड़ी खबर -शक्ति जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित. जिले के पुलिस कप्तान ठाकुर साहब की बड़ी कार्रवाई


बड़ी खबर -शक्ति जिले में पुलिस की छवि धूमिल करने वाले आरक्षक को किया गया निलंबित.
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रक्षित केन्द्र शक्ति में पदस्थ आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे को दिनांक 03.06.2026 को मालखरौदा वारण्ट पेशी हेतु ड्यूटी में भेजा गया था। किंतु आरक्षक कार्य उपरांत रक्षित केन्द्र वापस नही आया और आज दिनांक 17.06.2026 तक कर्तब्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित है। इसी बीच आरक्षक 48 जगजीवन टोण्डे का सक्ती स्थित बुधवारी बाजार में चबूतरे पर पुलिस ड्रेस में संदिग्ध अवस्था में सोते पाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसके कारण पुलिस की छवि पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। आरक्षक का उक्त आचरण कर्तब्य के प्रति उदासीनता एवं अनुशासनहीनता का पाये जाने के फलस्वरूप तथा कर्तब्य से अनाधिकृत अनुपस्थित होने के कारण पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा उक्त आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

