17 जून को नगर पंचायत अडभार में हुआ पीएम स्व निधि महोत्सव तथा लोक कल्याण मेले का आयोजन. शहर वासियों ने योजनाओं का लाभ लेने दिखाई उत्सुकता. सीएमओ दिनकर साहब ने कहा- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए हितग्राहियों को किया जा रहा लगातार जागरूक


17 जून को नगर पंचायत अडभार में हुआ पीएम स्व निधि महोत्सव तथा लोक कल्याण मेले का आयोजन. शहर वासियों ने योजनाओं का लाभ लेने दिखाई उत्सुकता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार 17 जून 2026 को शक्ति जिले की नगर पंचायत अडभार में पीएम स्वनिधि महोत्सव तथा लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएमस्वनिधि) योजनांतर्गत शहर पथ विक्रेताओं एवं असंगठित श्रमिकों को वित्तीय समावेश, डिजिटल सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ने तथा पथ विक्रेताओं के लिए सूक्ष्म ऋण पहुंच सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने संबंधी जानकारी दी गई तथा सुबह 11:00 बजे से ही इस मेले में शहर के विभिन्न वार्डों से हितग्राही पहुंचे एवं इस मेले के दौरान नगर पंचायत के जन प्रतिनिधि एवं शहर के गामान्य नागरिक तथा नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
मेले का आयोजन नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनकर जी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया। तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिनकर ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ शहर की सभी जरूरतमंद जनता को एवं हितग्राहियों को मिले। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। एवं शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। तथा नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि भी पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास रत है। 17 जून को आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपेश कुमार राठिया। निर्देश तिवारी।जगजीवन टण्डन। मनोज खूंटे। अनुप कुमार कटकवार का प्रमुख योगदान रहा एवं इस मेले को लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में आम जनता को मुनादी भी करवाई गई थी। तथा नगर पंचायत कार्यालय में आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था एवं ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई थी

