9 में से 7 सांसद छोड़ेंगे उद्धव ठाकरे का साथ! शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले लगेगा बड़ा झटका-सूत्र. बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी बजेगा बगावत का बिगूल


9 में से 7 सांसद छोड़ेंगे उद्धव ठाकरे का साथ! शिवसेना के स्थापना दिवस से पहले लगेगा बड़ा झटका-सूत्र
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -पश्चिम बंगाल की राजनीति में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बाद अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लग सकता है. जानकारी के मुताबिक, उद्धव गुट के कुल 9 सांसद में से सात सांसद टूट सकते हैं. इनमें से दो सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं बाकी पांच सांसद आज रात दिल्ली पहुंच रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, ये सात बागी सांसद अलग गुट बनाएंगे और इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) में विलय कर लेंगे. देश में चल रही उठा पटक की राजनीति से जहां आने वाले समय में सांसद- विधायकों की अपनी मातृ संस्था वाली राजनीतिक पार्टी के प्रति कर्मठता को लेकर भी सवालिया निशान लग गए हैं। तो वही जनता का भी अब कहना है कि आखिरकार हम अपने विश्वसनीय जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद- विधायक चुनते हैं किंतु बाद में ये सांसद- विधायक जिस संस्था से निर्वाचित होकर सत्ता की कुर्सी पर काबिज होते हैं। तथा काबिज होने के बाद वे फिर दल बदल करने की बात सोचने लगते हैं। जो कि बड़ा चिंता का विषय है

