प्राथमिकता के साथ जनता की आम समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण। कलेक्टर साहब का जन दर्शन बना आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ी सुविधा का केंद्र. मंगलवार को भी कलेक्टर तोपनो साहब ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- समय पर जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी होगी अनुशासन की कारवाई

प्राथमिकता के साथ जनता की आम समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण। कलेक्टर साहब का जन दर्शन बना आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ी सुविधा का केंद्र. मंगलवार को भी कलेक्टर तोपनो साहब ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- समय पर जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी होगी अनुशासन की कारवाई kshititech
मंगलवार को जन दर्शन में समस्या सुनते कलेक्टर साहब

प्राथमिकता के साथ जिले की जनता की आम समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण। कलेक्टर साहब का जन दर्शन बना आम नागरिकों के लिए सबसे बड़ी सुविधा का केंद्र. मंगलवार को भी कलेक्टर तोपनो साहब ने जनदर्शन में सुनी समस्याएं. कलेक्टर साहब ने कहा- समय पर जनता का काम नहीं करने वाले अधिकारियों पर भी होगी अनुशासन की करवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति सकती के जेठा स्थितजिला कार्यालय में आयोजित हुए कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 जनदर्शन में आज तहसील अड़भार अंतर्गत ग्राम सोनादुला निवासी श्री सुभाष कुमार सोनी ने पंचायत से प्राप्त भूमि का जमीन खाता पर्ची उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम खर्री निवासी श्रीमती पुष्पलता कुर्रे ने शौचालय निर्माण कराए जाने के संबंध, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम परसा निवासी श्री अविनाश गबेल ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बने शौचालय की राशि मांग के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम पोरथा निवासी श्री राकेश राम सारथी ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में नाम जोड़ने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम ओड़ेकेरा निवासी सिया महिला स्व सहायता समूह समिति ने ग्राम ओड़ेकेरा वार्ड क्रमांक 3 स्थित तालाब में सिया महिला स्व सहायता समूह को मछली पालन कार्य करने की अनुमति के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading