छत्तीसगढ़ शासन मार्कफेड के एमडी आईएएस जितेंद्र शुक्ला ने शक्ति जिले के अधिकारियों की की समीक्षा बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब भी रहे मौजूद. शुक्ला साहब ने दिये अधिकारियों को दिशा निर्देश. प्रशासनिक तैयारियो को लेकर करी चर्चा

छत्तीसगढ़ शासन मार्कफेड के एमडी आईएएस जितेंद्र शुक्ला ने शक्ति जिले के अधिकारियों की की समीक्षा बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब भी रहे मौजूद. शुक्ला साहब ने दिये अधिकारियों को दिशा निर्देश. प्रशासनिक तैयारियो को लेकर करी चर्चा kshititech
छत्तीसगढ़ शासन मार्कफेड के एमडी आईएएस जितेंद्र शुक्ला ने शक्ति जिले के अधिकारियों की की समीक्षा बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब भी रहे मौजूद. शुक्ला साहब ने दिये अधिकारियों को दिशा निर्देश. प्रशासनिक तैयारियो को लेकर करी चर्चा kshititech

छत्तीसगढ़ शासन मार्कफेड के एम डी आईएएस जितेंद्र शुक्ला ने शक्ति जिले के अधिकारियों की की समीक्षा बैठक. कलेक्टर तोपनो साहब भी रहे मौजूद. शुक्ला साहब ने दिये अधिकारियों को दिशा निर्देश. प्रशासनिक तैयारियो को लेकर करी चर्च

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री जितेंद्र शुक्ला ने आगामी खरीफ फसल सीजन की तैयारियों को लेकर कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को आवश्यक कृषि आदानों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में उन्होंने जिले में उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की स्थिति, उपलब्ध स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कृषि विभाग को खाद-बीज वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने तथा किसानों तक समय पर सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए। श्री शुक्ला ने किसानों को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य उन्नत कृषि तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा इनके लाभों का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देशित किया कि भंडारित उर्वरकों का किसानों को समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही डीएपी के विकल्प के रूप में एसएसपी (SSP) एवं एनपीके (NPK) उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। उन्होंने संतुलित उर्वरक उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के प्रयोग पर बल दिया तथा उर्वरकों के वितरण में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं जिला विपणन अधिकारी (DMO) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सतत मॉनिटरिंग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप संचालक कृषि श्री तरुण प्रधान सहित खाद्य अधिकारी, सहकारिता अधिकारी व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading