स्कूलों में 16 जून को रोली टीका लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत. बड़े उत्साह से बच्चे पहुंचे स्कूल. शासन के निर्देश पर पहले दिन स्कूलों में हुआ राष्ट्रगान. भोजन मंत्र एवं प्रार्थनाएं


स्कूलों में 16 जून को रोली टीका लगाकर हुआ बच्चों का स्वागत. बड़े उत्साह से बच्चे पहुंचे स्कूल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून मंगलवार को विद्यालयों में फिर से रौनक लौट आई। 20 मई से करीब एक माह बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों का शिक्षकों ने रोली-टीका लगाकर स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से विद्यार्थियों का स्वागत शुरू हुआ।एक माह बाद विद्यालयों के आंगन में बच्चों की चहल-पहल रही।हालांकि बहुत दिन बाद विद्यालय खुलने के कारण विद्यार्थियों की संख्या कम नज़र आई। वही विद्यालयों में विद्यार्थी धीरे-धीरे आने शुरू हुए।पहले दिन शिक्षकों के लिए भी विद्यार्थियों को बुलाना चुनौती पूर्ण रहा। इसके चलते प्रार्थना के समय में भी तब्दीली देखने को मिली। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। तो वही 16 जून को सरकारी स्कूलों में शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रगान। वंदे मातरम। भोजन मंत्र। प्रार्थना सहित निर्धारित शेड्यूल के अनुसार उसके परिपालन में इसका क्रियान्वयन भी किया गया

