अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश. विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति अब होगी बायोमेट्रिक


अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश. विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति अब होगी बायोमेट्रिक
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -उत्तर प्रदेश के सभी मदरसों में अब आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने इस संबंध में सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाएगी। जिन मदरसों में यह व्यवस्था अभी तक पूरी तरह लागू नहीं हुई है, वहां आवश्यक उपकरणों की स्थापना और संचालन को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्था की लगातार निगरानी और किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं

