आखिरकार युद्ध विराम पर हो ही गया समझौता- बैक डोर पर चली लंबी वार्ता के बाद निकला परिणाम. सारे संकट अब हो जाएंगे खत्म

आखिरकार युद्ध विराम पर हो ही गया समझौता- बैक डोर पर चली लंबी वार्ता के बाद निकला परिणाम. सारे संकट अब हो जाएंगे खत्म kshititech

आखिरकार युद्ध विराम पर हो ही गया समझौता- बैक डोर पर चली लंबी वार्ता के बाद निकला परिणाम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कई हफ्तों तक चली बैकडोर बातचीत के बाद आखिरकार यूएस और ईरान में स्थायी युद्धविराम पर समझौता हो ही गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इसकी घोषणा की, उन्होंने कहा, अमेरिका-ईरान के बीच सौदा पूरी तरह से साइन हो चुका है और होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही आंशिक रूप से खोल दिया गया है. जहाज अब निकलने शुरू हो गए हैं और शुक्रवार तक यह पूरी तरह से खुल जाएगा.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इस समझौते पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षर किए. वाशिंगटन और तेहरान दोनों ने पुष्टि कर दी है कि समझौता हो गया है. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि समझौते की शर्तें अगले कुछ दिनों में सार्वजनिक कर दी जाएंगी. जबकि प्रत्यक्ष समझौता हस्ताक्षर कार्यक्रम 19 जून को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में होने की उम्मीद है.2 महीने की बैकडोर बातचीत के बाद बनी बात ट्रंप की ओर से 8 अप्रैल को एकतरफा सीजफायर के एलान के बाद से दोनों मुल्कों के बीच बैकडोर बातचीत जारी थी. जिसमें 2 महीने बाद अब जाकर सफलता मिली है. इसमें सबसे अहम शर्त होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोलना था, जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गए हैं. हालांकि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने के मुद्दे पर अभी कोई सहमति नहीं बनी है. इसे आगे की बातचीत के लिए छोड़ दिया गया है.

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading