बड़ी खबर-शक्ति जनपद में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा. सरपंच पुत्र के हाथों रिश्वत की रकम लेते धरे गए जनपद के अधिकारी- कर्मचारी- सूत्र. पूरे मामले का खुलासा होगा थोड़ी देर में एसीबी की टीम रात 9:00 बजे तक डटी है जनपद कार्यालय में

बड़ी खबर-शक्ति जनपद में एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा. सरपंच पुत्र के हाथों रिश्वत की रकम लेते धरे गए जनपद के अधिकारी- कर्मचारी- सूत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के जनपद पंचायत कार्यालय में 15 जून की शाम सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति विकासखंड के एक सरपंच पुत्र के हाथों रिश्वत की रकम लेते जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। तथा समाचार लिखे जाने तक अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई चल रही है। तथा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शक्ति विकासखंड के ग्राम पंचायत के एक सरपंच से जनपद के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा किसी केंद्र प्रवर्तित योजना के एवज में रकम मांगी जा रही थी। तथा कुछ राशि सरपंच द्वारा पूर्व में दे दी गई थी। किंतु पूरी राशि के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जिस पर सरपंच ने परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो तक पूरे मामले की जानकारी दी तथा आज यह कार्रवाई हुई है। अभी पूरी मामले का खुलासा नहीं हुआ है एंटी करप्शन की टीम जनपद पंचायत कार्यालय शक्ति में डटी हुई है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading