छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के चुनाव संपन्न.14 जून को हुए चुनाव में सुरेंद्र दास वैष्णव बने नए प्रदेश अध्यक्ष. प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज बंधुओ ने किया मतदान


छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के चुनाव संपन्न.14 जून को हुए चुनाव में सुरेंद्र दास वैष्णव बने नए प्रदेश अध्यक्ष
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -14 जून को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री दूधाधारी मठ स्थित सत्संग भवन में छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के संगठन के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सुबह से प्रारंभ हुई मतदान की प्रक्रिया में जहां प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समाज के बंधुओ ने अपना मतदान किया तो वहीं देर शाम घोषित परिणामों में छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सुरेंद्र दास वैष्णव निर्वाचित घोषित किए गए तो वही प्रदेश महासचिव के पद पर महेंद्र वैष्णव एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ध लाल बंधु वैष्णव निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव को लेकर जहां समाज बंधुओ में काफी उत्साह देखा गया तो विगत एक महीने से लगातार प्रत्याशी जनसंपर्क करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे थे एवं मतदान को लेकर जहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तो वहीं आगंतुक समाज बंधुओ के लिए भी मतदान स्थल पर चाय पानी एवं भोजन की भी व्यवस्था की गई तथा छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा द्वारा नियुक्त किए गए निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई 14 जून को घोषित परिणामों में निर्वाचित रहने वाले सभी पदाधिकारियो को समाज बंधुओ ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व में संगठन को आने वाले समय में मजबूती मिलने की बात कही है



