14 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 14 जून को जांजगीर चांपा जिले के सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में करी सहभागिता. नवागढ़ ब्लाक में किया विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन. जिले को मिली करोड़ों रुपए की सौगात। सांसद. पूर्व विधायक सहित भाजपा जिला अध्यक्ष रहे मौजूद




14 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 14 जून को जांजगीर चांपा जिले के सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में करी सहभागिता. नवागढ़ ब्लाक में किया विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 14 जून को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पोड़ी स्थित सत्य निज नाम बोध संस्थान में आयोजित सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस पावन अवसर पर पूज्य गुरु संत कबड्डी दास जी महाराज एवं गुरु माता सत्य लीलादेवी जी का आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।संस्थान द्वारा मानवीय मूल्यों के संवर्धन, नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में नैतिक चेतना जागृत करने के लिए किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं। संस्कार, सेवा और सदाचार पर आधारित ये प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हुए एक जागरूक, संवेदनशील और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं
नवागढ़ ब्लाक में किया विकास कार्यों का लोकार्पण भूमि पूजन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 14 जून को जांजगीर चांपा जिला प्रवास के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड में आज विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू जी, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी। भाजपा जांजगीर चांपा जिले के अध्यक्ष अंबेश जांगड़े। शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े ये विकास कार्य क्षेत्र की अधोसंरचना को सुदृढ़ करते हुए जनजीवन को अधिक सुगम, सुविधाजनक एवं समृद्ध बनाएंगे. मुख्यमंत्री जी के नवागढ़ आगमन पर जहां जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की





