अब ढाबों में खड़े होने वाले वाहनों पर भी रहेगी पुलिस की नजर-शक्ति जिले के पुलिस कप्तान थाना प्रभारियो एवं यातायात प्रभारी के साथ निकले नेशनल हाईवे में ढाबों के निरीक्षण में.सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाने दिए निर्देश. शक्ति एवं बाराद्वार के थाना प्रभारी रहे मौजूद.रिसदा से लेकर मसनिया तक के ढाबों में स्वयं पहुंचे पुलिस कप्तान


शक्ति जिले के पुलिस कप्तान थाना प्रभारियो एवं यातायात प्रभारी के साथ निकले नेशनल हाईवे में ढाबों के निरीक्षण में.सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाने दिए निर्देश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश में पुलिस महनिदेशक श्री अरूण देव गौतम द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक एवं रेन्ज पुलिस महानिरीक्षको की बैठक ली जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिये- प्रदेश की सभी हाईवे पेट्रोलिंग को तकनीकी रूप से सुसज्जित किया गया है ताकि दुर्घटना होने पर बेहतर रिसपोंस टाईम मे लोगो को राहत पहुंचाई जा सके।मीटिंग मे दिये गये निर्देशों के परिपालन में सक्ती में पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा सक्ती जिलें में राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया जिसमें यातायात प्रभारी निरीक्षक वाय. एन. शर्मा, थाना प्रभारी बाराद्वार नरेंद्र यादव, थाना प्रभारी सक्ती लखनलाल पटेल के साथ रिस्दा से मसनिया तक ढाबों के सामने खडे ट्रक चालको एवं ढाबा मालिक को रोड पर वाहन खडी न करने की सख्त हिदायत दी तथा रोड पर खडी ट्रक के कारण दुर्घटना होने पर जो ढाबा मालिक अपने ढाबा के सामने रोड पर ट्रक खडी करवायेगा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा टोल प्लाजा प्रबंधक को भी टोल के पास रोड पर भारी वाहन खडा नही करने सख्त चेतावनी दी राष्ट्रीय राजमार्ग मे सुगम सुव्यवस्थित वाहनो का आवागमन हो सके तथा दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके इसके लिए सक्ती जिले की दोनों हाइवे पेट्रोलिंग वाहनों के स्टाफ को भी समझाईश दी।

