नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में नए निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति. विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने दी जानकारी. ग्रामीण जनता ने किया अपने विधायक महंत जी का धन्यवाद




नेता प्रतिपक्ष महंत जी के प्रयासों से शक्ति विधानसभा क्षेत्र में नए निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति. विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवँ विधायक सकती डॉ चरण दास महन्त की अनुशंसा पर जिला कलेक्टर कार्यालय सकती द्वारा मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य की स्वीकृति एवँ कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया हैं। उक्त सम्बंध में जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सकती के विभिन्न स्थानों पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त की अनुशंसा से स्वीकृति प्रदान की गई है जिसमे आमपाली में पीडीएस गोदाम किरारी नाली निर्माण गड़गोड़ी नाली निर्माण चमराबरपाली नाली निर्माण जेठा नाली निर्माण तेन्दुटोहा पोरथा सोंठी हरदा ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण की स्वीकृति प्रदान किया गया उक्त कार्यो की स्वीकृति से ग्रामीण जनों पंचायत प्रतिनिधियों एवँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ महन्त की धन्यवाद ज्ञापित किया है

