16 जून से छत्तीसगढ़ में खुल जाएंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल. सरकार ने जारी कर दिया आदेश


16 जून से छत्तीसगढ़ में खुल जाएंगे सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल. सरकार ने जारी कर दिया आदेश
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के पत्र क्र./विद्या/50/शाला संचालन /2026-27/271नवा रायपुर, दिनांक 12.06.2026 के अनुसार समस्त संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग छत्तीसगढ।समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छत्तीसगढ़ को निर्देशित करते हुए 16 जून 2026 से शालाओं के संचालन के संबंध मेंसंदर्भ:- छ.ग.शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर का पत्र क्रमांक GENCOR-35010/2449/2025-SCHOOLEDUCATION SECTION, दिनांक 16.04.2026 के तहत बताया गया है कि उपरोक्त संदर्भित आदेश द्वारा दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रभावशील है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026 मंगलवार से प्रारंभ किया जावे। प्रथम दिवस से ही अध्ययन-अध्यापन समय-सारणी अनुसार समस्त शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में सुनिश्चित किया जावे।

