व्यापारियों से जप्त हुआ 505 बोरी अवैध भंडारण का यूरिया खाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया किसानों को शासकीय दर पर वितरित.चंदेल की पहल की किसानों ने करी प्रशंसा. किसानों ने कहा- पहली बार किसी जन नेता ने किया ऐसा प्रयास

व्यापारियों से जप्त हुआ 505 बोरी अवैध भंडारण का यूरिया खाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया किसानों को शासकीय दर पर वितरित.चंदेल की पहल की किसानों ने करी प्रशंसा. किसानों ने कहा- पहली बार किसी जन नेता ने किया ऐसा प्रयास kshititech
नारायण चंदेल ने किया किसानों को जप्त खाद का वितरण

व्यापारियों से जप्त हुआ 505 बोरी अवैध भंडारण का यूरिया खाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया किसानों को शासकीय दर पर वितरित. चंदेल की पहल की किसानों ने करी प्रशंसा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने गत् दिवस जांजगीर-नैला नगर के मुख्य मार्ग में कृषि विभाग द्वारा जब्त किये गये यूरिया खाद को किसानों को अपने हाथों से शासन के निर्धारित दर पर वितरित किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।पिछले दिनों कृषि विभाग ने छापा मारकर एक व्यापारी से उनके गोदाम पर 505 बोरी यूरिया खाद जब्त किया था जिसे कृषि विभाग ने ये तय किया कि जब्त किये खाद को हम छोटे व सीमांत किसानों को शासन के निर्धारित दर पर वितरण करेंगे। इसी बीच छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपने किसी निर्धारित कार्यक्रम में जा रहे थे उन्होंने उस दुकान पर किसानों की भीड़ देखकर रूके और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। तद्उपरांत उन्होंने अपने हाथों से छोटे व सीमांत किसानों को शासन के निर्धारित दर पर यूरिया खाद का वितरण किया। इस अवसर पर भाजपा किसाना मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेका गोपाल सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर व अंचल के कृषकगण, कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा किये गये इस पहल की सभी किसानों ने प्रशंसा की।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading