आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा जोंगरा और सेंदरी में शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा जोंगरा और सेंदरी में शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई kshititech
शक्ति जिले में आबकारी विभाग की कारवाई

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा जोंगरा और सेंदरी में शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया कोयल की खबर

शक्ति -सक्ती कलेक्टर  और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।ग्राम सेंदरी निवासी रूपनारायण राठौर पिता कृतराम राठौर द्वारा अपने दुकान से अवैध रूप से देसी और विदेशी शराब बेचें जाने की शिकायत जांच पर पहले छ्द्म खरीददार के द्वारा रूपनारायण राठौर से देसी मदिरा की खरीदी कराई गई शराब बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा छापा मार कार्यवाही में रूपनारायण राठौर के मकान के शयनकक्ष से एक कार्टून के डिब्बे में रखा 42 नग देसी प्लेन शराब के बरामद किए गए । कुल 7.56 लीटर देसी प्लेन मदिरा* बरामद की गई ।इसी प्रकार ग्राम जोंगरा वार्ड नंबर 10* में दिलीप कुमार विश्वकर्मा द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बेचने की शिकायत जांच पर उसके घर में छापामार कार्यवाही में उसके घर के किचन से दो पीले रंग के प्लास्टिक जरिकेन के प्रत्येक में पांच पांच लीटर तथा एक हरे रंग की बोतल में भरा 2 लीटर कुल 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।आरोपीयों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया ।आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर,परसराम कहरा ,बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading