जिला मुख्यालय शक्ति में चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय.नंदेली भाटा चौक में प्रतिदिन ट्रकों में हो रही घटनाएं।ट्रक मालिक सौंपेंगे पुलिस ज्ञापन. जान खतरे में डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाश. 9 जून को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के स्पष्ट दिख रहे चेहरे.

जिला मुख्यालय शक्ति में चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय.नंदेली भाटा चौक में प्रतिदिन ट्रकों में हो रही घटनाएं।ट्रक मालिक सौंपेंगे पुलिस ज्ञापन. जान खतरे में डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाश. 9 जून को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के स्पष्ट दिख रहे चेहरे. kshititech
शक्ति के नंदेली भाटा चौक में 9 जून को चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाले गैंग के लोग

जिला मुख्यालय शक्ति में चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाला गैंग सक्रिय.नंदेली भाटा चौक में प्रतिदिन ट्रकों में हो रही घटनाएं।ट्रक मालिक सौंपेंगे पुलिस ज्ञापन. जान खतरे में डालकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाश

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति शहर के नंदेली भाटा चौक के आसपास प्रतिदिन चलती ट्रकों से खाद्यान्न सामग्रियों के बोरे चोरी होने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। तथा शहर के नंदेली भाटा चौक के आसपास भारतीय खाद्य निगम। कृषि उपज मंडी छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन.धर्मकांटा.सहित काफी संख्या में राइस मिले स्थापित है। तथा यहां से प्रतिदिन सैकड़ो ट्रकों का आना-जाना लगा रहता है। एवं नंदेली भाटा चौक से बोइरडीह होते हुए टेमर फाटक तक एवं नंदेली भाटा चौक से रग़जा की ओर आने जाने वाली ट्रकों से बाकायदा गैंग के रूप में बदमाशों द्वारा चलती गाड़ियों के पीछे तिरपाल को उठाकर बोरे गिरा दिए जाते हैं तथा बकायदा यह घटना आसपास की दुकानो में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। जिसके चलते ट्रक मालिक बेहद परेशान है। एवं ट्रक मालिकों ने इस पूरे मामले की जानकारी पूर्व में मौखिक रूप से पुलिस को दी थी तथा अब ट्रक मालिकों ने इस पूरे मामले को लेकर गैंग के लोगों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग का ज्ञापन देने का मन बनाया है

चलती ट्रकों के पीछे से चढ़ने से हो सकती है कभी भी बड़ी दुर्घटना

जिस तरह से गैंग के लोग चलती ट्रकों के पीछे चढ़कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तो कहीं ना कहीं ट्रकों के पीछे चढ़कर यदि वे गिर गए तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता है। किंतु इस हादसे की ऐसे बदमाशों को कोई चिंता नहीं है। वे तो सिर्फ अपने स्वार्थ के चलते चोरी करना चाहते हैं। पुलिस को भी चाहिए कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे बदमाशों एवं चोरों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। ताकि आगामी भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके तथा सीसीटीवी फुटेज में चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाले बदमाशों के चेहरे भी स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं