रेप के मामले में छत्तीसगढ़ के चावल वाले बाबा नरेंद्र नयन शास्त्री पुलिस हिरासत में. मुख्यमंत्री बदलने का किया था दावा. कौन नेता कितने वोट से जीतेगा इसका दावा भी करते थे बाबा। बाबा से मिलने रात- रात भर लोग बैठे रहते थे दरवाजे के बाहर. बागबाहरा पुलिस ने किया अरेस्ट



रेप के मामले में छत्तीसगढ़ के चावल वाले बाबा नरेंद्र शास्त्री पुलिस हिरासत में. मुख्यमंत्री बदलने का किया था दावा. कौन नेता कितने वोट से जीतेगा इसका दावा भी करते थे बाबा। बाबा से मिलने रात- रात भर लोग बैठे रहते थे दरवाजे के बाहर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ में भविष्य बताने वाले बाबा पर गंभीर आरोप लगे हैं एवं दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने किया अरेस्ट, CM बदलने की थी भविष्यवाणी!छत्तीसगढ़ के महासमुंद में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से मशहूर चर्चित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बाबा पर एक पीड़िता ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, बागबाहरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. नरेंद्र शास्त्री अपने धार्मिक प्रवचनों, आध्यात्मिक कार्यक्रमों और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए पूरे राज्य में जाने जाते हैं. उनकी हालिया राजनीतिक भविष्यवाणियों ने भी काफी ध्यान खींचा था. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि एक पीड़िता की शिकायत के बाद बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज किया और नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत आरोप लगाए हैं. महासमुंद पुलिस ने भी एक प्रेस रिलीज के जरिए गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.
चावल वाले बाबा के नाम से मशहूर
बता दें कि रायपुर जिले के सिलयारी के रहने वाले नरेंद्र शास्त्री कोई आम व्यक्ति नहीं हैं. वे राज्य भर में आयोजित होने वाले धार्मिक प्रवचनों, आध्यात्मिक कार्यक्रमों और ज्योतिष संबंधी कार्यक्रमों के कारण लंबे समय से चर्चा में रहे हैं. कई लोग उन्हें चावल वाले बाबा के नाम से जानते हैं.
CM बदलने की थी भविष्यवाणी!
सबसे हैरानी की बात यह है कि कुछ समय पहले छत्तीसगढ़ में उनका एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था. उसमें उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री में बदलाव को लेकर एक राजनीतिक भविष्यवाणी की थी. जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी थी. उनकी बातों पर जबरदस्त बहस छिड़ गई थी. समर्थकों ने इसे उनकी अलौकिक विद्या का सबूत माना, जबकि आलोचकों ने इसे महज एक दावा बताकर खारिज कर दिया था. हालांकि अब हालात ने अचानक एक नया मोड़ ले लिया है. जिस व्यक्ति की भविष्यवाणियां कभी चर्चा का केंद्र थीं, अब उन पर गंभीर आरोप लगे हैं, जो लोगों की चिंता का मुख्य विषय बन गए हैं.
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए महासमुंद पुलिस अभी कोई भी सार्वजनिक बयान देने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच चल रही है और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल एक बात तो साफ है. यह मामला अब सिर्फ एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है. पूरे राज्य की नजरें इस मामले पर टिकी हैं. हर कोई पर्दे के पीछे की पूरी कहानी जानना चाहता है और यह भी कि आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े कौन-कौन से राज सामने आ सकते हैं.

