शक्ति में लोकल आमों की आवक से बैगन फली.तोता फ़ली आमों की पूछ परख हुई कम. 40 से ₹50 किलो में बिक रहे हैं शहर में सुंदर मीठे आम. बाहर से आने वाले महंगे आमों के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छे स्वाद वाले हैं ये आम

शक्ति में लोकल आमों की आवक से बैगन फली.तोता फ़ली आमों की पूछ परख हुई कम. 40 से ₹50 किलो में बिक रहे हैं शहर में सुंदर मीठे आम. बाहर से आने वाले महंगे आमों के मुकाबले कहीं ज्यादा अच्छे स्वाद वाले हैं ये आम kshititech

शक्ति में लोकल आमों की आवक से बैगन फली.तोता फ़ली आमों की पूछ परख हुई कम. 40 से ₹50 किलो में बिक रहे हैं शहर में सुंदर मीठे आम

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर में इस वर्ष लोकल मीठे आमों की आवक के चलते बाहर से आने वाले बैगन फली।तोता फ़ली एवं अन्य आमों की पूछ परख कम हो गई है। शहर सहित आसपास के क्षेत्र में आम के बगीचों से इस वर्ष भारी मात्रा में आम शहर में आ गए हैं। तथा शहर के अनेकों स्थानों पर 40 से ₹50 किलो की दर पर सुंदर और मीठे आम बिक रहे हैं।जिसे लेने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। एवं लोगों का कहना है कि 40 से ₹50 किलो में मीठे आम मिलने से जहां उनके यहां प्रतिदिन एवरेज आम की खपत भी काफी हो रही है।तो वहीं आम की क्वालिटी एवं उसके स्वाद को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।तथा शहर के कुछ नागरिकों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बड़े-बड़े बगीचे लगाकर आम की पैदावार की जाती है। एवं आम की फसल होने पर उसे शहर में लाकर ही अपने घर के माध्यम से ही लोगों को उपलब्ध करवाया जाता है।एक समय था जब बैगन फली तोता फली एवं बाहर से आने वाले आम पर ही लोग आश्रित रहते थे। किंतु आज स्थानीय स्तर पर आमों की पैदावार ने लोगों के लिए सीजनेबल फल उपलब्ध करवाने की दिशा में एक बड़ी सुविधा कर दी है।तथा लोकल आमों का यह सिलसिला विगत करीब एक माह से चल रहा है तथा लोग आम का स्वाद ले रहे हैं. वही शक्ति शहर में इन दोनों आ रहे लोकल आमों को देखते हुए लोगों का कहना है कि आज बड़े शहरों से जो 200- 300 रुपए किलो के आम आते हैं उसके मुकाबले इन लोकल आमों का स्वाद कहीं ज्यादा अच्छा है