6 जून को बिलासपुर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- विद्यार्थियों का यह सम्मान केवल सम्मान नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का है अभिनंदन. वरिष्ठ पत्रकार राजेश माखीजा ने किया था कार्यक्रम का आयोजन

विद्यार्थियों को सम्मानित करते इसकी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं अतिथिगण
विद्यार्थियों को सम्मानित करते इसकी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव एवं अतिथिगण
मेधावी बच्चों के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री जी

6 जून को बिलासपुर में प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में पहुंचे स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा- विद्यार्थियों का यह सम्मान केवल सम्मान नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का है अभिनंदन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -6 जून को छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी बिलासपुर शहर के लखीराम ऑडिटोरियम बिलासपुर में राजा साहब न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं के बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा की आज बिलासपुर में राजा साहब न्यूज़ चैनल द्वारा आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल होकर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि परिश्रम, अनुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो समाज को नई दिशा और राष्ट्र को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि हमारे येप्रतिभाशाली युवा अपनी क्षमता और कर्मनिष्ठा से प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएंगे।इस अवसर पर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, राजा साहब न्यूज़ चैनल के संपादक श्री राजेश माखीजा एवं उनकी टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई तथा सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवं राजा साहब न्यूज़ के तत्वाधान में सैकड़ो छात्रों को अवार्ड देकर किया गया सम्मानित-गिरीश कुशवाहा

राजेश मखीजा राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के एक विशाल सभागार में छत्तीसगढ़ सरकार के शिक्षा मंत्री एवं संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में 80% के ऊपर अंक पाने वाले लगभग 7:30 छात्र एवं छात्राओं को प्रतिभावान सम्मान समारोह के माध्यम से एक मिडल एवं एक प्रतीक चिन्ह तथा स्मृति चिन्ह प्रमाण पत्र देकर प्रतिभावान अतिथियों द्वारा विशाल आयोजन किया गया।उपरोक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रांत के 33 जिलों से प्रतिभावान छात्र एवं छात्राएं तथा अभिभावक गढ़ मौजूद थे खचाखच भरे हाल में शिक्षा मंत्री ने मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा देकर के उन्हें योग्य छात्र बनाकर छत्तीसगढ़ राज्य में ही उन्हें डॉक्टर और इंजीनियर बनकर नाम रोशन करने पर विचार व्यक्त करते हुए कहा प्रतिभावान छात्रों को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा संरक्षण देगी और बच्चों को रहने एवं खान तथा शिक्षा को और उच्च शिक्षा बांटने के लिए जितना भी धन खर्च होगा सरकार खर्च करेगी उन्होंने पूर्व सरकार की मिड डे मील व्यवस्था को बंद करने का ऐलान करते हुए कहा इससे छात्रों में पढ़ाई में बड़ी बाधा उत्पन्न होती थी।उपरोक्त अवसर पर संगठन के संस्थापक गिरीश चंद्र कुशवाहा ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और संबोधित करते हुए कहा यह नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य हैं देश इन पर टिका हुआ है यही बच्चे देश में न्यायाधीश एवं जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंजीनियर बनकर अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे साथ में छत्तीसगढ़ का नाम भी रोशन होगा उपरोक्त आयोजन में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान मेंअशोक अग्रवाल एवं राजेश मखीजा, विनोद अग्रवाल,सलूजा, नीरज मखीजा को अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया।उपरोक्त अवसर पर कई राजनीतिक दल के नेता एवं अधिवक्ता तथा पत्रकार मंच पर अतिथि के रूप में मौजूद रहे

कार्यक्रम में शामिल होने शक्ति जिले से भी पहुंचे पत्रकार साथी

6 जून को बिलासपुर में आयोजित प्रतिभावान सम्मान समारोह में पेजा के शक्ति जिले के भी पदाधिकारी सदस्यों ने कार्यक्रम में अपने सक्रिय भागीदारी की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में विनोद बंसल सहित अनेको पत्रकार इस आयोजन में पहुंचे

6 जून को बिलासपुर में आयोजित सम्मान समारोह
कार्यक्रम में उपस्थित जन् मानस
शक्ति जिले से भी शामिल हुए पत्रकार साथी