पेज़ा के राष्ट्रीय पदाधिकारियो का 5 जून को हुआ शक्ति आगमन. वासु रिसोर्ट में संपन्न हुई बैठक. शक्ति जिले के ऊर्जावान पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम. राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा ने कहा- पत्रकार हितों के लिए हमें सतत करना होगा संघर्ष. पेजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया था कार्यक्रम का आयोजन। प्रदेश अध्यक्ष राजेश मखीजा ने कहा-6 जून को बिलासपुर में आयोजित है मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह





पेज़ा के राष्ट्रीय पदाधिकारियो का 5 जून को हुआ शक्ति आगमन. वासु रिसोर्ट में संपन्न हुई बैठक. शक्ति जिले के ऊर्जावान पत्रकार साथियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम. राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा ने कहा- पत्रकार हितों के लिए हमें सतत करना होगा संघर्ष. पेजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने किया था कार्यक्रम का आयोजन। प्रदेश अध्यक्ष राजेश मखीजा ने कहा-6 जून को बिलासपुर में आयोजित है मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एशोशियेसन भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार अग्रवाल शक्ति द्वारा 5 जून को शक्ति के कंचनपुर स्थित वासु रिसोर्ट में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार कुशवाहा लखनऊ। राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता देहरादून उत्तराखंड।पेजा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार मांखीजा बिलासपुर प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सलूजा चांपा ।वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार दरयानी। नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्यामसुंदर अग्रवाल तथा पेजा के शक्ति जिले के अध्यक्ष कमल अग्रवाल चंद्रपुर प्रमुख रूप से मंच पर उपस्थित थे। आगंतुक पदाधिकारियो का जिले के पत्रकार साथियों के द्वारा बैच लगाकर एवं माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज शक्ति जिले में पहली बार किसी पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियो का आगमन हुआ है।जो हम सबके लिए गौरव की बात है। मैं सभी पदाधिकारियो का जिला मुख्यालय में अभिनंदन करता हूं। एवं आज के कार्यक्रम में अल्प सूचना के बाद भी आप सब की उपस्थिति निश्चित रूप से एक गौरव की बात है। कार्यक्रम को पेजा के प्रदेश महासचिव कुलवंत सिंह सलूजा चांपा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज कोरोना के संक्रमण काल में भी पत्रकारों ने चुनौतियों का सामना करते हुए अपने जीवन को आगे बढ़ाया है। तथा पत्रकारों के लिए सरकारों को सुविधा बढ़ानी चाहिए। किंतु आज पत्रकार सुविधाओ के मोहताज हैं एवं चुनौतियां का सामना करते हुए पत्रकारिता के इस कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम को पेजा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश माखीजा बिलासपुर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जनरलिस्ट एशोशियेशन भारत द्वारा लगातार पत्रकार हितों के लिए कार्य किया जा रहा है। तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई भी प्रदेश में पत्रकारों को एकजुट कर संगठन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है एवं कल 6 जून को बिलासपुर में संगठन द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के एक सम्मान का भी बड़ा कार्यक्रम रखा गया है जिसमें राजेश मांखीजा ने सभी पत्रकार साथियों को पहुंचने का भी आग्रह किया
कार्यक्रम को नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज अशोक अग्रवाल जी के द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है एवं इस गर्मी में भी पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों के लिए काम करने की सोच रखने वाले सभी पदाधिकारियो का मैं इस जिला मुख्यालय में सभी का स्वागत करता हूं। साथ ही हम सब मिलजुल कर कम करें एवं संगठन में ही शक्ति होती है कार्यक्रम को राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार गुप्ता देहरादून उत्तराखंड ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संगठन लगातार मजबूती के साथ पत्रकारों के लिए खड़ा हुआ है। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार कुशवाहा लखनऊ ने सभी पत्रकार साथियों में ऊर्जा का संचार करते हुए अपने ओजस्वी भाषण से बताया कि आज हमें अपने हित के लिए स्वयं लड़ना होगा तथा प्रत्येक स्थान पर प्रेस क्लब भवन का भी निर्माण होना चाहिए। जिससे पत्रकार साथी अपने पत्रकारिता के कार्य को आगे बढ़ा सकें। श्री कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं के लिए सरकारों को घोषणा करना चाहिए तथा मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई से मांग करता हूं कि वे प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दें एवं राज्यपाल से भी मुलाकात करें तथा उन्हें एक महीने का समय देकर इस संबंध में कार्रवाई करें।श्री कुशवाहा ने कहा कि पत्रकारों के कल्याण के लिए हमारा संगठन हमेशा काम करता आ रहा है। तथा इस काम को हमें और अभी आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राज शर्मा ने करते हुए सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया तो वहीं कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल की ओर से आगंतुक सभी पदाधिकारियो एवं सभी पत्रकार साथियों को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया तथा आगंतुक पत्रकारों के सम्मान में लंच की भी व्यवस्था की गई थी तथा सुंदर स्वादिष्ट भोजन के लिए सभी पत्रकार साथियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल का धन्यवाद ज्ञापित किया
5 जून को वासु रिजॉर्ट शक्ति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार अग्रवाल। राजकुमार दरयानी।श्यामसुंदर अग्रवाल। विनोद कुमार बंसल। रमेश चंद्र अग्रवाल। रामनारायण गौतम। कमल अग्रवाल चंद्रपुर। राज शर्मा। तपेश शर्मा। राहुल अग्रवाल। महेंद्र बरेठ।मोहम्मद इदरीश कुरैशी। भगत राम शर्मा। उचित कुमार साहू। श्रीमती पुष्पेंद्र कसेरा। राजा कसेरा। मूलचंद गुप्ता चांपा। विक्रम तिवारी। अजय कुमार अग्रवाल। रामखिलावन यादव। कुमारी खुशबू पटेल। कुमारी अंजली मधुकर। सहित काफी संख्या में शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से पत्रकार साथी मौजूद थे













