बदल गया भोपाल के बरकतऊल्लाह विश्वविद्यालय का नाम.बुधवार को वर्किंग कमेटी ने दी मंजूरी. देश की जाने-माने यूनिवर्सिटी में जाना जाता है यह विश्वविद्यालय




बदल गया भोपाल के बरकतऊल्लाह विश्वविद्यालय का नाम.बुधवार को वर्किंग कमेटी ने दी मंजूरी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -मध्य प्रदेश के भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने बुधवार को विश्वविद्यालय का नाम बदलकर ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. इसके अलावा विश्वविद्यालय के अकादमिक ढांचे में भी बदलाव तय किए गए हैं. कार्य परिषद से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को राज्यपाल मंगुभाई पटेल के पास भेजा गया. प्रस्ताव में राजा भोज और स्वतंत्रता सेनानी बरकतउल्ला भोपाली की तुलना भी की गई.प्रस्ताव में राजा भोज के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान का उल्लेख किया गया. प्रस्ताव में कहा गया, ‘राजा भोज की तुलना में बरकतउल्ला भोपाली के भोपाल निवासी होने से अधिक इस क्षेत्र के लिए किसी प्रकार का योगदान नजर नहीं आता है’. इसी तर्क के आधार पर विश्वविद्यालय का नाम बदलने की सिफारिश की. प्रस्ताव में ये भी कहा गया कि भोपाल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए विश्वविद्यालय का नाम “वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय” किया जाना अधिक उपयुक्त होगा.






