शक्ति के बच्चे आंखों में पट्टी बांधकर चलाएंगे साइकिल-कमाल कर दिया विनीता मैडम की ट्रेनिंग ने -शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में थर्ड आई एक्टिवेशन प्रोग्राम का 4 जून को हुआ समापन. प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ ही प्रशिक्षक विनीता मैडम ने कहा- शक्ति अंचल के बच्चों की इस अद्वितीय प्रतिभा को करती हूं नमन






शक्ति के बच्चे आंखों में पट्टी बांधकर चलाएंगे साइकिल-कमाल कर दिया विनीता मैडम की ट्रेनिंग ने -शक्ति के गिरिराज रेन बसेरा में थर्ड आई एक्टिवेशन प्रोग्राम का 4 जून को हुआ समापन. प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ ही प्रशिक्षक विनीता मैडम ने कहा- शक्ति अंचल के बच्चों की इस अद्वितीय प्रतिभा को करती हूं नमन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -देश की सुप्रसिद्ध प्रशिक्षक विनीता मैडम के शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित होटल गिरिराज रेन बसेरा में चल रहे थर्ड आई एक्टिवेशन प्रोग्राम के प्रथम बैच का 4 जून 2026 की शाम भव्य समापन हुआ इस अवसर पर जहां गिरिराज रेन बसेरा परिवार की वरिष्ठ महिला समाज सेविका श्रीमती अंगूरी देवी अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। तो वहीं इस अवसर पर सुप्रसिद्ध प्रशिक्षक विनीता मैडम ने आगंतुक सभी अभिभावकों। नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज थर्ड आई प्रोग्राम शक्ति शहर में विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा है तथा इस प्रोग्राम में जहां शक्ति शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने जिस उत्साह के साथ एवं ललक के साथ इसमें पार्टिसिपेंट करते हुए सफलता अर्जित की है। निश्चित रूप से मैं उन सभी बच्चों के प्रतिभाओं को नमन करती हूं कि आज बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सामने आने का मौका मिला
वही कार्यक्रम के दौरान 15 दिन के इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी बच्चों को जहां विनीता मैडम के द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया गया तो वहीं आगंतुक सभी अभिभावकों एवं बच्चों के लिए सुंदर नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।इस दौरान गिरिराज रेन बसेरा परिवार के शक्ति की श्रीमती उषा अमरलाल अग्रवाल। पंकज अग्रवाल पिंटू. श्रीमती स्मिता अग्रवाल। श्रीमती नेहा अग्रवाल। जय भिवानिया सहित सदस्य मौजूद रहे। तो वहीं अभिभावकों ने भी बताया कि उनके बच्चे लगातार दो-तीन वर्षों से इस थर्ड आई एक्टिवेशन प्रोग्राम में भाग ले रहे हैं। तथा उनके बच्चों में जहां एक अद्वितीय बदलाव नजर आ रहा है। तो वहीं बच्चे आंखों में पट्टी बांधकर अखबार पढ़ रहे हैं। रंगों को पहचान रहे हैं। तथा साइकिल भी चला रहे हैं। एवं ऐसे आयोजन बहुत कम ही देखने को मिलते हैं
वही मिडित मैडम ने बताया कि उनके द्वारा देश के विभिन्न शहरों में ऐसे, प्रशिक्षण शिविरों का लगातार ग्रीष्मकालीन समय में आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए इस 15 दिन के प्रशिक्षण में उन्हें भेजते हैं। तथा विनीता मैडम कैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जहां विभिन्न संस्थाओं के द्वारा भी उन्हें अपने यहां ऐसे कार्यक्रम करने के लिए कहा जा रहा है। तो वही शक्ति शहर में भी प्रथम बैच के पूर्ण होने के बाद द्वितीय बैच भी प्रारंभ होगा
















