शहर के व्यस्तम इलाके में अज्ञात बदमाशों ने लगा दी मोटरसाइकिल में आग. सुरक्षा को लेकर नागरिक दशहत में. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला. जिला मुख्यालय शक्ति में देर रात कही कारों के कांच तोड़ दिए जाते हैं तो कहीं रात के समय बदमाश रेकी करते नजर आते हैं कॉलोनियो में



शहर के व्यस्तम इलाके में अज्ञात बदमाशों ने लगा दी मोटरसाइकिल में आग सुरक्षा को लेकर नागरिक दशहत में. सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ पूरा मामला
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के श्री राम मंदिर से गुरुद्वारा मार्ग में आज रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात दो बदमाशों ने एक मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी है उपरोक्त सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। तथा बदमाशों द्वारा की गई इस घटना से जहां नागरिक दशहत में है। तो वहीं व्यस्तम इलाके में देर रात्रि इस तरह की वारदात होना अपने आप में एक बड़ा चिंता का विषय है। तथा शक्ति शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सारे आम सड़क पर खड़े वाहनों को आग़ के हवाले कर दे रहे हैं। तो हो सकता है आने वाले दिनों में इन बदमाशों के हौसले किस कदर बढ़ जाएं। नागरिकों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज की पूरी जांच कर इस घटना के दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे आगामी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो. तथा उपरोक्त मोटरसाइकिल वाहन वार्ड क्रमांक 7 निवासी अंकित अग्रवाल की बताई जा रही है। जो कि घर के बाहर खड़ी हुई थी। तथा सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अज्ञात बदमाश उस मार्ग पर दो बार रेकी करते नजर आ रहे हैं। एक बार उन्होंने पहले मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़का। फिर थोड़ी देर बाद वापस लौटकर उसमें माचिस मारकर आग़ के हवाले कर दिया
शक्ति शहर में देर रात कॉलोनियो एवं मोहल्लो में बढ़ी बदमाशों की एंट्री
विगत कुछ महीनो से देखा जाए तो जिला मुख्यालय शक्ति शहर में रात्रि करीब दो से 3:00 बजे के बीच बदमाशों की एंट्री शहर की कॉलोनी एवं व्यस्ततम मोहल्ले में देखी जा रही है. विगत महीने जहां शहर के बेरी वाली मंदिर कॉलोनी में कुछ लोग रेकी करते नजर आए थे। तथा सूचना जानकर जिला पुलिस कप्तान स्वयं अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली थी। तथा सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए अज्ञात लोगों के बारे में पुलिस ने सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी तो वहीं विगत सप्ताह शहर के नोबेल वर्मा कॉलोनी में भी कुछ बदमाशों ने रात्रि दो से तीन बजे के बीच मोटरसाइकिल का पेट्रोल निकालने की घटना को भी अंजाम दिया जो कि सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया था। तथा इसी बीच पुलिस प्रशासन भी रात्रि गश्त करता है। किंतु इसके बावजूद शहर के इन इलाकों में ऐसी घटनाएं हो जाना निश्चित रूप से पुलिस के लिए भी एक बड़ा टेंशन है। वहीं जिला मुख्यालय शक्ति में देखा जाए तो विगत महीनो में रात के समय कार वाहनों के जहां बदमाशों द्वारा कांच तोड़े जाने की घटना भी सामने आई है






