अभी 1 घंटे पहले दिल्ली में 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह हो गई धराशाई. रेस्क्यू टीम मौके पर. अनेकों लोगों के फंसे होने की आशंका. चार लोगों को निकाला गया मलबे से बाहर

अभी 1 घंटे पहले दिल्ली में 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह हो गई धराशाई. रेस्क्यू टीम मौके पर. अनेकों लोगों के फंसे होने की आशंका. चार लोगों को निकाला गया मलबे से बाहर kshititech
घटनास्थल पर रेस्क्यू करती टीम

अभी 1 घंटे पहले दिल्ली में 5 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह हो गई धराशाई. रेस्क्यू टीम मौके पर. अनेकों लोगों के फंसे होने की आशंका

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -दिल्ली में ढही पांच मंजिला बिल्डिंग, मलबे में फंसे लोगों को तलाशने में जुटी रेस्क्यू टीम
मौके पर रेक्स्यू टीम पहुंच चुकी है और अब तक कई लोगों को बाहर निकाला जा चुका हैमहरौली इलाके में पांच मंजिला इमारत ढह गई है।देश की राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई हैं, जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम कर रही है। अब तक मलबे से कुछ लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। अभी और भी लोगों के दबे होने आशंका के बीच तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

कहां हुआ हादसा?

यह हादसा सईदुलजाब इलाके में हुआ। इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर दिल्ली की फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य बचाव टीम मौके पर पहुंची गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के मुताबिक, इमारत गिरने की सूचना उन्हें शाम 07.44 बजे मिली. एक अधिकारी ने बताया, “कॉल करने वाले ने बताया कि कुछ लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। हमने कई फायर टेंडर की गाड़ियां भेजी हैं और तलाशी तथा बचाव अभियान चला रहे अधिकारियों से जानकारी मिलने का इंतज़ार कर रहे हैं।”दिल्ली सिविल डिफेंस के अधिकारी धर्मवीर ने कहा, “दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके में एक इमारत गिरने के बाद छह से सात लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।”

चार लोगों को मलबे से निकाला गया

जैसे ही फायर ब्रिगेड को मौके की नजाकत का पता चला उन्होंने अतिरिक्त कर्मियों को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू टीम अभी भी मलबे में जिंदगी की तलाश कर रही है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया, हमने मौके पर छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी हैं और आगे की जानकारी का इंतजार है। अभी तक मलबे से चार लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।बचाव कार्य की निगरानी के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि चल रहे अभियान के तहत छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह हादसा कैसे हुए अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है और न ही अधिकारियों ने अभी तक इस बात की भी पुष्टि की हादसे के समय बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के गिरने से पहले एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, इसके बाद बिल्डिंग गिरी और इलाके में चारों ओर धूल और मलबा फैल गया।

प्रातिक्रिया दे