शक्ति जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक मुख्य जिला जनगणना अधिकारी तोपनो साहब एवं जिला जनगणना अधिकारी पैंकरा जी के निर्देशन में हुआ संपन्न. प्रशासन ने किया नागरिकों का आभार। निजी उर्वरक विक्रेताओं पर जमाखोरी एवं कालाबाजारी के फिर मामले हुए दर्ज. 1 जून को बंदोरा में होगा समाधान शिविर का आयोजन

शक्ति जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक मुख्य जिला जनगणना अधिकारी तोपनो साहब एवं जिला जनगणना अधिकारी पैंकरा जी के निर्देशन में हुआ संपन्न. प्रशासन ने किया नागरिकों का आभार। निजी उर्वरक विक्रेताओं पर जमाखोरी एवं कालाबाजारी के फिर मामले हुए दर्ज. 1 जून को बंदोरा में होगा समाधान शिविर का आयोजन kshititech
जिला जनगणना अधिकारी श्री पैंकरा जी प्रथम चरण के जनगणना का कार्य संपन्न होने पर नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए
शक्ति जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक मुख्य जिला जनगणना अधिकारी तोपनो साहब एवं जिला जनगणना अधिकारी पैंकरा जी के निर्देशन में हुआ संपन्न. प्रशासन ने किया नागरिकों का आभार। निजी उर्वरक विक्रेताओं पर जमाखोरी एवं कालाबाजारी के फिर मामले हुए दर्ज. 1 जून को बंदोरा में होगा समाधान शिविर का आयोजन kshititech
शक्ति जिले में निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग की कार्रवाई

शक्ति जिले में जनगणना के प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक जिला जनगणना अधिकारी पैंकरा साहब के निर्देशन में हुआ संपन्न. निजी उर्वरक विक्रेताओं पर जमाखोरी एवं कालाबाजारी के फिर मामले हुए दर्ज. 1 जून को बंदोरा में होगा समाधान शिविर का आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त खाद एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा जिले में नकली खाद निर्माण, खाद की कालाबाजारी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बिक्री करने वाले व्यापारियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में मेसर्स सूर्य ट्रेडर्स, ग्राम कांशीगढ़ (विकासखंड जैजैपुर), देवांगन कृषि केंद्र रायपुरा तथा महमाया ट्रेडर्स रायपुरा के विक्रय स्थल एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म संचालकों द्वारा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित संस्थानों को जप्ती एवं स्पष्टीकरण जारी किया गया। कृषि विभाग के उप संचालक श्री तरुण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में जिला नोडल अधिकारी श्री सुमान सिंह पैकरा, तहसीलदार जैजैपुर श्री विद्याभूषण साव, उर्वरक निरीक्षक श्री कृष्णा सिंह पैकरा एवं श्री भरतलाल प्रधान द्वारा निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कांशीगढ़ स्थित मेसर्स सूर्य ट्रेडर्स के उर्वरक विक्रय लाइसेंस में दर्ज गोदाम के बजाय संचालक के निवास स्थल पर अवैध रूप से एसएसपी की 622 बोरी एवं डीएपी की 10 बोरी उर्वरक का भंडारण पाया गया। अवैध रूप से भंडारित उक्त उर्वरक को तत्काल जब्त कर उसके विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं देवांगन कृषि केंद्र रायपुरा द्वारा स्कंध पंजी का संधारण नहीं किए जाने तथा किसानों को जारी किए जाने वाले बिलों में हस्ताक्षर नहीं पाए जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया। इसी प्रकार महमाया ट्रेडर्स रायपुरा में भी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप संचालक कृषि श्री तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए विकासखंडों में कार्यरत उर्वरक एवं कीटनाशी निरीक्षकों को निजी व्यापारियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शक्ति जिले में जनगणना का कार्य प्रथम चरण का सफलतापूर्वक संपन्न. जिला जनगणना अधिकारी के एस पैंकरा ने दी जानकारी

शक्ति -भारत सरकार द्वारा संचालित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर के. एस. पैकरा ने जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का आभार व्यक्त किया है।उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं नीति निर्माण का आधार बनेंगे। प्रथम चरण के दौरान प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों से संबंधित जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की गई है।कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। नागरिकों के सहयोग से प्रत्येक क्षेत्र को पूर्ण रूप से कवर किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी मकान या परिवार गणना से वंचित न रहे।जिला जनगणना अधिकारी श्री पैकरा ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों द्वारा दी गई सभी जानकारियांजनगणना अधिनियम, 1948 एवं जनगणना नियमावली, 1990 के प्रावधानों के अनुसार पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी। इन आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय विश्लेषण, नीति निर्माण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि जनगणना 2027 का द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन को विश्वास है कि जिलेवासियों का सहयोग आगामी चरण में भी इसी प्रकार प्राप्त होगा।अंत में कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सफलतापूर्वक दायित्व निर्वहन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 01 जून को बंदोरा में समाधान शिविर का होगा आयोजन।शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित।कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण नोडल अधिकारी नियुक्त

शक्ति -मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत जिले में 1 मई से 10 जून 2026 तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल बंदोरा में 01 जून 2026 को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत मालखरौदा अंतर्गत आयोजित बंदोरा समाधान शिविर में ग्राम पंचायत बंदोरा, मंद्रागोढ़ी, गोरखापाली, डिक्सी, मोहंदीकला, आड़िल, नौरंगपुर, औरदा, सुलौनी, सोनादुला, कटारी, आमनदुला, मोहतरा, नवागांव, पोता, सकर्रा, बुंदेली, ढिमानी, करिगांव एवं दर्राभांठा ग्राम पंचायत क्लस्टर शामिल रहेंगे। शिविर के सफल संचालन हेतु सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण, जिला सक्ती को बंदोरा शिविर स्थल का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading