किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा महंत जी के बारे में दिया गया बयान नादानी. महंत जी की वाणी में संयम. आम जनों के प्रति भी उनकी वाणी में रहती है मर्यादा

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा महंत जी के बारे में दिया गया बयान नादानी. महंत जी की वाणी में संयम. आम जनों के प्रति भी उनकी वाणी में रहती है मर्यादा kshititech
किसान कांग्रेस शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर कुमार गबेल

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष साधेश्वर गबेल ने कहा- भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा महंत जी के बारे में दिया गया बयान नादानी. महंत जी की वाणी में संयम. आम जनों के प्रति भी उनकी वाणी में रहती है मर्यादा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ चरण दास महंत द्वारा राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य को लेकर कही गई कुछ बातों एवं भाजपा के अनुसार अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश नेतृत्व ने सार्वजनिक बयान जारी कर इस अमर्यादित भाषा पर आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की है। तो वहीं 30 मई को भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने भी नेता प्रतिपक्ष महंत के इस बयान की निंदा की थी तथा भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के मीडिया विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में नेता प्रतिपक्ष महंत जी द्वारा राष्ट्रीय संत रामभद्राचार्य जी पर किए गए अमर्यादित भाषाओं के प्रयोग पर आपत्ति जताई गई थी। जिस पर किसान कांग्रेस कमेटी शक्ति जिले के अध्यक्ष साधेश्वर ग़बेल ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा है कि नेता प्रतिपक्ष महंत की वाणी पर संयम है। एवं आम जनमानस के प्रति भी सदैव उनकी वाणी में मर्यादा रहती है। तथा भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा दिया गया यह बयान नादानी है। एवं नेता प्रतिपक्ष महंत जी तो बहुत दूर हैं उनके एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता भी सदैव मर्यादा में रहकर अपनी बातों को जनता के बीच रखते हैं। साधेश्वर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष महंत जी सदैव अपने कार्यकर्ताओं को भी अच्छी सीख एवं संस्कार देते हैं। तथा कांग्रेस के कार्यकर्ता संस्कारवान कार्यकर्ता है। तथा छत्तीसगढ़ी में कहावत है कि सिखोय बुध अऊं पलोय पानी

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading