जल्द आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट- भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा पॉलीमर नोटो को लाने की तैयारी. डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ नगदी की भी मांग बढ़ रही है तेजी से

जल्द आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट- भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा पॉलीमर नोटो को लाने की तैयारी. डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ नगदी की भी मांग बढ़ रही है तेजी से kshititech
भारत में आएंगे जल्द ही प्लास्टिक के नोट

जल्द आपके हाथों में होंगे प्लास्टिक के नोट- भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा पॉलीमर नोटो को लाने की तैयारी डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ नगदी की भी मांग बढ़ रही है तेजी से

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब ‘प्लास्टिक नोट’ यानी ‘पॉलीमर नोट’ लाने की तैयारी कर रहा है. आरबीआई जल्द ही पॉलीमर नोटों का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नोट मौजूदा कागज वाले नोटों की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होंगे. इससे नोट जल्दी खराब नहीं होंगे और सरकार का नोट छापने का खर्च भी कम हो सकता है.आरबीआई बोर्ड की हालिया बैठकों में इस योजना पर विस्तार से चर्चा हुई है. पहले भी साल 2012 में पॉलीमर नोटों को शुरू करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं की वजह से इसे रोक दिया गया था. अब तकनीक बेहतर होने और एटीएम मशीनों के अपडेट होने के बाद आरबीआई इस योजना को फिर से लागू करने की तैयारी कर रहा है.देश में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नकदी की मांग भी लगातार बढ़ रही है. 15 मई 2026 तक देश में चलन में मौजूद करेंसी यानी Currency in Circulation (CiC) बढ़कर रिकॉर्ड 42.86 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई. यह पिछले साल के मुकाबले करीब 11.5 प्रतिशत ज्यादा है.

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading