डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में 13 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा इंदौर. इंदौर में 30- 31 मई को आयोजित है अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा-अग्रवाल समाज के हित में बड़ी हम योजनाओं को मिलेगी बैठक में स्वीकृती

डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में 13 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा इंदौर. इंदौर में 30- 31 मई को आयोजित है अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा-अग्रवाल समाज के हित में बड़ी हम योजनाओं को मिलेगी बैठक में स्वीकृती kshititech
प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल रायपुर
डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में 13 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा इंदौर. इंदौर में 30- 31 मई को आयोजित है अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक. डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा-अग्रवाल समाज के हित में बड़ी हम योजनाओं को मिलेगी बैठक में स्वीकृती kshititech
इंदौर मध्य प्रदेश में होगी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

डॉ अशोक सियाराम अग्रवाल के नेतृत्व में 13 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जाएगा इंदौर. इंदौर में आयोजित है अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 30 एवं 31 मई 2026 को इंदौर स्थित सिमचा रिजॉर्ट्स में आयोजित होने जा रही है। इस राष्ट्रीय बैठक में देशभर से संगठन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन से भी एक प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में इंदौर पहुंचेगा।राष्ट्रीय कार्य समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं संगठनात्मक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया जाएगा, जिनमें अग्रसेन ग्लोबल अवार्ड, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह, शिक्षा सहायता कोष, डिजिटल डेटा बैंक, रोजगार सहायता मंच, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अभियान, अग्र पंचायत गठन एवं राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार जैसे विषय प्रमुख रहेंगे।यह बैठक नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण मित्तल (कुकी) इंदौर के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मित्तल जी के सानिध्य में संपन्न होगी। राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजेश भरूका जी के संयोजन में आयोजित इस कार्यकारिणी बैठक में देशभर के वरिष्ठ पदाधिकारी सहभागी होंगे।डॉ अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह बैठक संगठन की भावी दिशा तय करने वाली ऐतिहासिक बैठक सिद्ध होगी तथा समाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।29 मई को रायपुर-इंदौर फ्लाइट से श्री जयदेव सिंगल (दुर्ग), डॉ अशोक अग्रवाल (रायपुर), श्रीमती अनीता मोहनलाल अग्रवाल (रायपुर), श्री मातादीन लाल अग्रवाल एवं श्रीमती गोदावरी देवी अग्रवाल इंदौर पहुंचेंगे। वहीं रायगढ़ से श्री बाबूलाल अग्रवाल रायपुर-इंदौर फ्लाइट वाया हैदराबाद से पहुंचेंगे। कोरबा से श्री अशोक मोदी नागपुर-इंदौर फ्लाइट से बैठक में शामिल होंगे।इसके अतिरिक्त सड़क मार्ग से श्री महेंद्र सेक्सरिया, श्री आशीष सेक्सरिया, श्री विमल अग्रवाल राजनंदगांव, श्री आशीष अग्रवाल (थाना खमरिया), श्री अतुल गर्ग एवं श्री वीरेन्द्र अग्रवाल (डोंगरगढ़) इंदौर पहुंचेंगे

प्रातिक्रिया दे