14 जून को छत्तीसगढ़ की श्री वैष्णव महासभा के होंगे प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव. रिटायर्ड डीएसपी सविता राकेश दास वैष्णव ने भी करी अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी. सविता ने कहा- समाज के संगठन को दें एक सशक्त नेतृत्व. जरूरतमंदों को निशुल्क काउंसलिंग भी देती हैं सविता जी

14 जून को छत्तीसगढ़ की श्री वैष्णव महासभा के होंगे प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव. रिटायर्ड डीएसपी सविता राकेश दास वैष्णव ने भी करी अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी. सविता ने कहा- समाज के संगठन को दें एक सशक्त नेतृत्व. जरूरतमंदों को निशुल्क काउंसलिंग भी देती हैं सविता जी kshititech
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव रायपुर

14 जून को छत्तीसगढ़ की श्री वैष्णव महासभा के होंगे प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव. रिटायर्ड डीएसपी सविता राकेश दास वैष्णव ने भी करी अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आगामी 14 जून 2026 को दूधाधारी सत्संग भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित श्री वैष्णव महासभा के निर्वाचन संपन्न होने जा रहे हैं। उपरोक्त निर्वाचन में अध्यक्ष पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा की ऊर्जावान सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव अध्यक्ष के रूप में अपनी सशक्त दावेदारी कर रही हैं। श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव ने बताया कि समाज की महिला शक्ति के रूप में वे अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी कर रही हैं। एवं श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव पुलिस अधिकारी के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग जिलों एवं शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एवं उनके पुलिस अधिकारी के रूप में एक सफल कार्यकाल के लिए वे जाने जाती हैं

शिक्षा की विभिन्न डिग्रियों से विभूषित है सविता दास वैष्णव

श्रीमती सविता दास वैष्णव बीएससी. बीपीईडी. एलएलबी. पीजी डिप्लोमा इन फिजियोलॉजी होने के साथ ही प्रतिष्ठित मोटीवेटर एवं काउंसलर है।

लोगों को फोन के माध्यम से ही निशुल्क विधिक सेवाएं देती है सविता

श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव ने पुलिस विभाग से रिटायर होते ही पूरे प्रदेश में जरूरतमंद लोगों को निशुल्क परामर्श देने का भी कार्य किया था.जो पर्यंत तक उनके द्वारा लोगों को निशुल विधिक सेवाएं प्रदान की जा रही है। तथा कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन पर संपर्क कर उनसे कानूनी सलाह मशवरा ले सकता है

समाज के अध्यक्ष के लिए पहली बार नारी शक्ति ने करी सशक्त दावेदारी

छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित श्री वैष्णव महासभा के अध्यक्ष पद के लिए पहली बार समाज की किसी नारी शक्ति ने अध्यक्ष पद के लिए अपनी सशक्त दावेदारी की है तथा उनकी दावेदारी से प्रदेश में भी समाज बंधुओ ने उन्हें अपना समर्थन करने की बात कही है। तो वही वैष्णव समाज की महिलाओं में भी श्रीमती सविता राकेश दास वैष्णव की दावेदारी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।तथा अनुभव समर्पण एवं सेवा के संगम के रूप में महिलाओं के सम्मान समाज के उत्थान एवं संगठन के सशक्त नेतृत्व के चयन के लिए सविता दास राकेश वैष्णव को अध्यक्ष पद के लिए अपना सहयोग देने की भी अपील की गई है

महासचिव ने कहा- 13 जून तक समाज बंधु मतदाता बनने के लिए भेजे अपना आधार कार्ड

श्री वैष्णव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव राकेश दास वैष्णव रायपुर ने प्रदेश के सभी समाज बंधुओ से निवेदन किया है कि निर्वाचन हेतु श्री वैष्णव महासभा के सभी सम्माननीय सदस्यों 13 जून तक अपना आधार कार्ड भेजे।एवं मतदाता बनने के लिए अनिवार्य रूप से अपना आधार कार्ड 13 जून तक भेजने का आग्रह किया है

14 जून को छत्तीसगढ़ की श्री वैष्णव महासभा के होंगे प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव. रिटायर्ड डीएसपी सविता राकेश दास वैष्णव ने भी करी अपने अध्यक्ष पद की दावेदारी. सविता ने कहा- समाज के संगठन को दें एक सशक्त नेतृत्व. जरूरतमंदों को निशुल्क काउंसलिंग भी देती हैं सविता जी kshititech
14 जून को होंगे श्री वैष्णव महासभा छत्तीसगढ़ के चुनाव

प्रातिक्रिया दे