गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देना टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को बड़ा महंगा. थाने में हुआ मामला दर्ज



गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देना टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को बड़ा महंगा. थाने में हुआ मामला दर्ज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर भड़काऊ और उत्तेजक भाषण देने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है. यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार द्वारा 5 मई को दर्ज कराई गई थी, जो कि चुनावी नतीजे घोषित होने के ठीक एक दिन बाद का समय है. बागुईआटी थाने में दी गई अपनी शिकायत में राजीब सरकार ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान कई जनसभाओं में न केवल भड़काऊ बयान दिए, बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे तौर पर धमकी भी दी थी






