14 वर्ष तक की बालिकाओं को जरूर करवा एचपीवी का टीकाकरण-शक्ति विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में 10 बच्चों को लगाया गया एचपीवी का टीका. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी की उपस्थिति में हुआ टीकाकरण. सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में हो रहा टीकाकरण




शक्ति विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में 10 बच्चों को लगाया गया एचपीवी का टीका. ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी की उपस्थिति में हुआ टीकाकरण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया की लड़की खबर
शक्ति -स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के अंतर्गत विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केदो में भी 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए एचपीवी का टीका जो की सर्वाइकल कैंसर से बचने के लिए एक बेहतर उपचार के रूप में देखा जा रहा है। इसका टीकाकरण विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भी स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे तो वहीं स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 14 वर्ष तक के बच्चों ने पहुंचकर इसका टीकाकरण करवाया। तथा इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने बताया कि एचपीवी के टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से जहां बचाव होता है। तो वहीं समय पर इसका टीकाकरण जरूर करवा लेना चाहिए एवं यह टीका 14 वर्ष तक की बालिकाओं के लिए है। एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति द्वारा भी इस टीकाकरण का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कर टीकाकरण किया जा रहा है। एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अर्जुन सोनवानी ने उपस्थित लोगों से भी आग्रह किया कि वे अपने गांव में।शहर में। इस उम्र के लोगों को इसका टीकाकरण करवाने के लिए जरूर प्रोत्साहित करें






