कमाल कर दिया बंगाल चुनाव नेबंगाल चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग शांतिपूर्ण मतदान से फूले नहीं समा रहा. पिछले 15 सालों के आंकड़े प्रस्तुत किए इलेक्शन कमीशन ने



बंगाल चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग शांतिपूर्ण मतदान से फूले नहीं समा रहा. पिछले 15 सालों के आंकड़े प्रस्तुत किए इलेक्शन कमीशन ने
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -साल 2026 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव ने भारत निर्वाचन आयोग की सक्रियता एवं सजगता से अपनी खुद की पीठ थपथपाने पर मजबूर कर दिया है।भारत निर्वाचन आयोग जहां अच्छे मतदान के प्रतिशत एवं किसी भी छुटपुट घटना भी नहीं होने से बेहद प्रसन्नचित है। तो वही इलेक्शन कमीशन ने पिछले 15 सालों के आंकड़े भी प्रस्तुत किए हैं। जिसमें पश्चिम बंगाल के 2016 के विधानसभा चुनाव में 8 से 12 लोग मारे गए। 2018 के पंचायत चुनाव में 10 लोग मारे गए जो कि मतदान दिवस यह घटना घटी थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 12 से 15 लोग मारे गए। 2021 के विधानसभा चुनाव में 24 लोग मारे गए। 2023 के पंचायत चुनाव में 11 से 15 लोग मारे गए। 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन लोग मारे गए एवं 761 लोग घायल हुए वहीं भारत निर्वाचन आयोग ने कहा है कि पिछले 15 सालों में जहां पश्चिम बंगाल के चुनाव में बम विस्फोट। बूथ कैपचरिंग। मारपीट एवं मर्डर जैसी बड़ी-बड़ी घटनाएं घटित हुई
तो वही 2026 के विधानसभा चुनाव में 294 सीटों पर जहां दो चरणों के मतदान के दौरान एक ऐतिहासिक उत्साह देखने को मिला। इस पूरे चुनाव में ना कोई हत्या हुई। ना ही किसी भी प्रकार के बम विस्फोट की घटना हुई। ना ही छूटपुट घटनाएं हुई।जो कि अपने आप में मतदाताओं की जागरूकता एवं शांतिपूर्ण मतदान का प्रतीक है






