30 अप्रैल की देर शाम बेरी मंदिर कॉलोनी पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान एवं पुलिस अधिकारी. 30 अप्रैल की दरमियानी रात्रि अज्ञात नकाबपोश कैद हुए थे सीसीटीवी कैमरे में. कॉलोनी वासियों की सजग़ता से पुलिस को तत्काल दी गई जानकारी. एसपी साहब ने कहा- जनता की सुरक्षा ही पुलिस की प्राथमिकता





30 अप्रैल की देर शाम बेरी मंदिर कॉलोनी पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान एवं पुलिस अधिकारी. 30 अप्रैल की दरमियानी रात्रि अज्ञात नकाबपोश कैद हुए थे सीसीटीवी कैमरे में. कॉलोनी वासियों की सजग़ता से पुलिस को तत्काल दी गई जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -30 अप्रैल की दरमियानी रात्रि करीब दो से तीन बजे शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित बेरी वाला मंदिर कॉलोनी में चार-पांच की संख्या में अज्ञात नकाबपोश रात करीब 2 से 3 बजे के बीच मकानो की रेकी करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। जिस पर कॉलोनी वासियों की जागरूकता से इस पूरी घटना को स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं जिला पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया जिस पर तत्काल पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल ठाकुर 30 अप्रैल की देर शाम बेरीवाला मंदिर कॉलोनी पहुंचे। जहां उन्होंने वहां रह रहे नागरिकों से चर्चा भी की। साथी सीसीटीवी फुटेज को भी उन्होंने देखा। जिसमें करीब चार-पांच की संख्या में अज्ञात नकाबपोश बार-बार आते जाते एवं मकान की रेकी करते नजर आ रहे हैं। किंतु कोई अनहोनी एवं अप्रिय घटना घटित नहीं हुई थी। किंतु इसके बावजूद स्थानीय कॉलोनी वासियों ने भविष्य की सुरक्षा को लेकर तत्काल जागरूकता का परिचय देते हुए इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी
जिस पर पुलिस ने बिल्कुल देर नहीं की एवं जिले के पुलिस कप्तान ने कहा है कि पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है एवं बाराद्वार रोड में आने वाले समय में पेट्रोलिंग को और अधिक बढ़ाया जाएगा तथा देर रात सड़कों पर घूमने वाले ऐसे लोगों पर भी पुलिस नजर रखेगी। इस दौरान जिला पुलिस कप्तान आईपीएस प्रफुल्ल कुमार ठाकुर। जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉक्टर श्रीमती भुनेश्वरी पैंकरा। पुलिस थाना शक्ति के टी आई लखन पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। तथा इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल सहित कॉलोनी वासी भी मौजूद रहे एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गबेल ने भी कॉलोनी की स्थिति से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक दुरुस्त करने का भी आग्रह किया






