कमाल कर दिया दूनीशा ने-शक्ति जिले की साहू समाज की गौरव. दुनिशा साहू ने स्टेट मेरिट सूची में बनाया स्थान, जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने घर पहुंच कर दी बधाई प्रकाश ने कहा- यह सफलता दुनिशा की केवल उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे समाज के सपनों और संघर्षों की है जीत



शक्ति जिले की साहू समाज की गौरव. दुनिशा साहू ने स्टेट मेरिट सूची में बनाया स्थान, जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने घर पहुंच कर दी बधाई प्रकाश ने कहा- यह सफलता दुनिशा की केवल उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे समाज के सपनों और संघर्षों की है जीत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के घोषित परीक्षा परिणामो में शक्ति जिले के हसौद गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की किसान परिवार की छात्रा कुमारी दुनिशा साहू ने स्टेट मेरिट सूची में स्थान बनाकर जहां पूरे जिले को गौरवान्नित किया। तो वहीं शक्ति जिले साहू समाज के लिए भी एक गौरव के रूप में दुनिशा ने अपनी पहचान बनाई। बिटिया की सफलता पर जिला साहू संघ शक्ति के ऊर्जावान अध्यक्ष प्रकाश साहू ने स्वयं उनके निवास पर पहुंच कर अपने पदाधिकारी सदस्यों के साथ उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तथा उनके परिजनों के बीच उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की
बिटिया का उत्साह वर्धन किया समाज के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने
इस दौरान जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने कहा कि भेड़िकोना गांव की यह बेटी दूनीशा पूरे क्षेत्र में साहू समाज के लिए एक गौरव है। तथा उनकी यह सफलता केवल उसकी उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे समाज के सपनों और संघर्षों की जीत भी है। तथा श्री साहू ने कहा कि दूनीशा साहू से जब वह मिलने गए तो उनके घर का वह भावुक और गौरवपूर्ण वातावरण हम सभी के लिए की यादगार पल रहा। जहां हर चेहरे पर खुशी और गर्व साफ झलक रहा था। तथा दुनिशा की यह मेहनत और लगन निश्चित ही आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी एवं समर्पण और संघर्ष से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। जो की बिटिया ने कर दिखाया है। जिला साहू संघ शक्ति के अध्यक्ष प्रकाश साहू ने भक्त माता कर्मा जी की असीम कृपा से साहू समाज पर सदैव आशीर्वाद बनाए रहने की बात कही
समाज के लोगों को अपने बीच पाकर हर्षित हुआ किसान परिवार
जिला साहू संघ शक्ति के पदाधिकारियो को अपने बीच देखकर टॉपर छात्रा दूनीशा साहू के परिजन भी काफी खुश हुए एवं उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटी की इस सफलता पर समाज के पदाधिकारियो ने जिस तरह से हमारे घर पर आकर बच्ची का उत्साह वर्धन किया। यह हम सबके लिए गौरवशाली है एवं हम पूरे समाज का भी धन्यवाद करते हैं






