बिलासपुर रेल मंडल में लगातार रेल यात्री सुविधा में हो रही वृद्धि. रेल प्रबंधन ने कहा- यात्रा के दौरान डिब्बों में मोबाइल पर वीडियो चलाने से बचे. स्टेशनों में वाईफाई की सुविधा हो रही उपलब्ध।करें मोबाइल पर ऐप लॉगिन. पूरे देश में सर्वाधिक रेल यात्री सुविधाओं में अग्रणी है बिलासपुर मंडल





बिलासपुर रेल मंडल में लगातार रेल यात्री सुविधा में हो रही वृद्धि. रेल प्रबंधन ने कहा- यात्रा के दौरान डिब्बों में मोबाइल पर वीडियो चलाने से बचे. स्टेशनों में वाईफाई की सुविधा हो रही उपलब्ध।करें मोबाइल पर ऐप लॉगिन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे के रेल मंडल बिलासपुर के अंतर्गत रेल प्रबंधन द्वारा लगातार रेल यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। तथा मंडल के रेलवे स्टेशनों में जहां यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाये दी जा रही हैं। तो वहीं रेल प्रबंधन ने रेल यात्रियों से अपील की है कि रेल यात्रा के दौरान मोबाइल का सही उपयोग सभी यात्रियों के लिए आरामदायक एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करता है।कृपया तेज आवाज में ऑडियो/वीडियो चलाने से बचें तथा ईयरफोन का उपयोग करें, ताकि सहयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्टेशनों पर मिल रही है वाई-फाई की फ्री सुविधा
दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे रेल मंडल बिलासपुर के अंतर्गत स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा हेतु निःशुल्क हाई-स्पीड Wi-Fi उपलब्ध है, जिसमें मोबाइल नंबर एवं OTP के माध्यम से लॉग-इन कर त्वरित इंटरनेट सेवा प्राप्त की जा सकती है।इस सुविधा के माध्यम से टिकटिंग, ट्रेन संबंधी जानकारी, अध्ययन एवं अन्य आवश्यक कार्यों को सुगमता से किया जा सकता है।मोबाइल नंबर से लॉग-इन करें और OTP दर्ज कर इंटरनेट से जुड़ेंयात्रियों के लिए तेज़ और निःशुल्क कनेक्टिविटी उपलब्ध है।टिकटिंग, जानकारी और मनोरंजन अब और भी आसान है. रेलवे ने कहा है कि अब आपका सफर और भी स्मार्ट होगा












