नगर पंचायत डभरा द्वारा जनगणना का दिया गया प्रशिक्षण।सीएमओ आनंद कुमार राय सहित प्रशिक्षकों ने प्रगणक. सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण. 1 मई से डभरा शहर के घर-घर में जाएंगे जनगणना के कर्मचारी. जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जनगणना का होगा कार्य

नगर पंचायत डभरा द्वारा जनगणना का दिया गया प्रशिक्षण।सीएमओ आनंद कुमार राय सहित प्रशिक्षकों ने प्रगणक. सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण. 1 मई से डभरा शहर के घर-घर में जाएंगे जनगणना के कर्मचारी. जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जनगणना का होगा कार्य kshititech
नगर पंचायत डभरा जिला शक्ति में आयोजित जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम

नगर पंचायत डभरा द्वारा जनगणना का दिया गया प्रशिक्षण।सीएमओ आनंद कुमार राय सहित प्रशिक्षकों ने प्रगणक. सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण. 1 मई से डभरा शहर के घर-घर में जाएंगे जनगणना के कर्मचारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति – 01 मई से 30 मई तक शक्ति नगर पंचायत डभरा क्षेत्र के सभी वार्डों में भारत की जनगणना के तहत अभियान प्रारंभ होना है। जिसके लिए तीन दिवसीय विशेष जनगणना प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस प्रगणक/ सुपरवाइजरो को इस संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आनंद कुमार राय सहित विशेषज्ञ प्रशिक्षक मौजूद रहे तथा उपस्थित लोगों को बताया गया की 1 मई से 30 मई तक भारत की जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना प्रारंभ होगी तथा प्रत्येक मकान की सूची बनाकर सही जानकारी एकत्रित किया जाना है

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राय ने बताया कि इस अभियान के प्रत्येक प्रगणक एक-एक घरों तक जाएंगे जिन्हें की जनगणना अभियान के तहत आवश्यक समस्त जानकारियां एकत्रित करना है। सीएमओ श्री राय ने बताया कि जनगणना का यह कार्य हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण कार्य है। क्योंकि जनगणना के माध्यम से ही देश के मकानो की जानकारी. जनसंख्या एवं सही सुविधाओं की जानकारी एकत्रित होती है।साथ ही इन्हीं जानकारी के आधार पर ही आगामी भविष्य के लिए नई योजनाओं को शासन द्वारा बनाया जाता है। एवं प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही देश का सटीक विकास संभव है। श्री राय ने कहा कि नागरिकों द्वारा दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी पूर्ण रूप से गोपनील रखी जाती है। तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकी उद्देश्यों के उपयोग के लिए किया जाता है। अतः जनगणना के कामों में प्रत्येक नागरिकों को अपना संपूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाना है।डभरा शहर में प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में काफी संख्या में प्रशिक्षक मौजूद थे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत डभरा आनंद कुमार राय ने सभी जनगणना में लगे कर्मचारियों को कहा है कि 1 मई से 30 मई तक डभरा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों में एक-एक घर में जाकर इस महत्वपूर्ण कार्य को करना है। तथा भारत की जनगणना का यह कार्य काफी संवेदनशील एवं प्राथमिकता के आधार पर इसे संपन्न करवाना है

प्रातिक्रिया दे