बड़ी खबर- 10वीं 12वीं बोर्ड के आज शाम 4:00 बजे घोषित होंगे परीक्षा परिणाम. विद्यार्थियों में परिणामो को लेकर उत्सुकता



बड़ी खबर- 10वीं 12वीं बोर्ड के आज शाम 4:00 बजे घोषित होंगे परीक्षा परिणाम. विद्यार्थियों में परिणामो को लेकर उत्सुकता
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार शाम चार बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में कुल 50.93 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जबकि 2.87 लाख ने पंजीकरण कराने के बावजूद परीक्षा छोड़ दी थी।परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वेबसाइट upmsp.edu.in व डिजिलॉकर की वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर देखा जा सकेगा। परिणाम की घोषणा के साथ ही डिजिलॉकर पर अंकपत्र/प्रमाणपत्र भी जारी होगा।परिणाम की घोषणा बोर्ड मुख्यालय के सभागार में यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति/माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव घोषित करेंगे। परिणाम के साथ ही राज्य स्तरीय टॉपरों की मेरिट सूची भी जारी की जाएगी।हाईस्कूल में 26.02 लाख तथा इंटरमीडिएट में 24.91 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक 8033 केंद्रों पर 15 कार्यदिवसों में संचालित की गई थी। मूल्यांकन कार्य भी 15 कार्यदिवस में 18 मार्च से चार अप्रैल तक 254 केंद्रों पर कराया गया।बोर्ड ने पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रयागराज, मेरठ, बरेली, वाराणसी और गोरखपुर जिलों में मूल्यांकन के अंक ऑफलाइन के साथ-साथ पोर्टल पर ऑनलाइन भी परीक्षकों से फीड कराए थे।यह भी एक कारण है कि वर्ष 2025 की अंतिम तिथि दो अप्रैल की जगह इस वर्ष मूल्यांकन चार अप्रैल तक कराए जाने के बावजूद पिछले वर्ष की तुलना में परीक्षाफल दो दिन पहले जारी किया जाएगा।वर्ष 2025 का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। पिछली बार परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 कार्यदिवसों में 12 मार्च को समाप्त हुई थी।



