1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी, बंगाल के युवाओं से अमित शाह का बड़ा वादा. 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा बंगाल से घुसपैठियों को भगाने का काम.बंगाल में कल 23 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग. तमिलनाडु में भी होगा कल मतदान

1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी, बंगाल के युवाओं से अमित शाह का बड़ा वादा. 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा बंगाल से घुसपैठियों को भगाने का काम.बंगाल में कल 23 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग. तमिलनाडु में भी होगा कल मतदान kshititech

1 लाख बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी…,’ बंगाल के युवाओं से अमित शाह का बड़ा वादा. 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा बंगाल से घुसपैठियों को भगाने का काम. कल 23 अप्रैल को होगी पहले चरण की वोटिंग

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति,-पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य में लगातार रैलियां कर रही हैं. आज बुधवार 22 अप्रैल 2026 को उन्होंने हुगली में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बंगाल से घुसपैठियों को निकालने और राज्य के 1 लाख युवाओं को नौकरी देने की बात कही. अमित शाह ने अपने संबोधन में बंगाल की महिलाओं से वादा किया कि राज्य में भाजपा की सत्ता आने के बाद उन्हें सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा. इसके अलावा राज्य के बेरोजगार युवाओं को हर महीने चेक से 3,000 रुपये मिलेंगे और हर महिलाओं के बैंक अकाउंट में भी हर महीने 3,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. अमित शाह ने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा की सत्ता आने के बाद महिलाओं के लिए सरकारी बसें फ्री कर दी जाएंगी.
.
.अमित शाह ने आगे कहा कि बंगाल में उनकी सत्ता आने पर वह उद्दोगों को आगे बढ़ाएंगे और हर साल 1 लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी दने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उद्दोग लगाने के साथ ही एक लाख युवाओं को भी सरकारी नौकरी देगी. उन्होंने कहा कि ममता सरकार में जितना भी स्कैम हुआ है, राज्य का जितना भी पैसा खाया गया है वह TMC को युवाओं को वापस देना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आने के बाद लव जिहाद और लैंड जिहाद दोनों बंद होगा, सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतन आयोग और डीए मिलेगा और गरीबों को 5 लाख तक फ्री इलाज मिलेगा. इसके साथ ही किसानों को किसान सम्मान निधि में 9,000 रुपये मिलेंगे. अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार जाने वाली है और कमल आ रहा है. उन्होंने लोगों से कहा,’ ममता बनर्जी जा रही हैं, कमल आ रहा है. 29 तारीख को बंगाल से घुसपैठियों को भगाने के लिए वोट करें. ममता बनर्जी खुद घुसपैठियों को लाती हैं, लेकिन 5 तारीख को, हमारी भाजपा का वादा है कि हम सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालेंगे.’ बता दें कि बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को वोटिंग होने वाली है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading