शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर अमेरिकी महिला से किया गया दुष्कर्म. दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर अमेरिकी महिला से किया गया दुष्कर्म. दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कर्नाटक के एक होमस्टे में अमेरिका की एक महिला ने अपने साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे मीठे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया गया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी की पहचान वृजेश कुमार के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला है और होमस्टे में काम करता था। आरोप है कि उसने नशीला पदार्थ देने के बाद महिला के साथ दुष्कर्म किया। यह घटना कर्नाटक के कोडागु जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में हुई बताई जा रही है। इस मामले में होमस्टे मालिक पर भी केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने घटना को दबाने की कोशिश की और तीन दिनों तक वाई-फाई सेवा बंद कर दी, ताकि महिला किसी से संपर्क न कर सके।वाई-फाई दोबारा शुरू होने के बाद महिला ने मैसूर जाने का बहाना बनाकर वहां से निकलने में सफलता पाई। इसके बाद उसने इस घटना की जानकारी अमेरिकी दूतावास को दी। दूतावास की ओर से मैसूर पुलिस को ईमेल के जरिए सूचना दी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।कोडागु के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुट्टा थाने में एक विदेशी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 3 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading