नगर पालिका शक्ति द्वारा जनगणना प्रशिक्षण के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ. सीएमओ सहित विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रगणक. सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण. प्रत्येक परिवारों को जनगणना की जानकारी भरना है अनिवार्य



नगर पालिका शक्ति द्वारा जनगणना प्रशिक्षण के तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ. सीएमओ सहित विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रगणक. सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति – 01 मई से 30 मई तक शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के सभी 18 वार्डों में भारत की जनगणना के तहत अभियान प्रारंभ होना है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष जनगणना प्रशिक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 22 अप्रैल को प्रथम दिवस प्रगणक/ सुपरवाइजरो को इस संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे सहित विशेषज्ञ प्रशिक्षक मौजूद रहे तथा उपस्थित लोगों को बताया गया की 1 मई से 30 मई तक भारत की जनगणना कार्यक्रम के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना प्रारंभ होगी तथा प्रत्येक मकान की सूची बनाकर सही जानकारी एकत्रित किया जाना है
नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडे ने बताया कि इस अभियान के प्रत्येक प्रगणक एक-एक घरों तक जाएंगे जिन्हें की जनगणना अभियान के तहत आवश्यक समस्त जानकारियां एकत्रित करना है। सीएमओ श्री पांडे ने बताया कि जनगणना का यह कार्य हम सबके लिए अति महत्वपूर्ण कार्य है। क्योंकि जनगणना के माध्यम से ही देश के मकानो की जानकारी. जनसंख्या एवं सही सुविधाओं की जानकारी एकत्रित होती है।साथ ही इन्हीं जानकारी के आधार पर ही आगामी भविष्य के लिए नई योजनाओं को शासन द्वारा बनाया जाता है। एवं प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही देश का सटीक विकास संभव है। श्री पांडेय ने कहा कि नागरिकों द्वारा दी जाने वाली संपूर्ण जानकारी पूर्ण रूप से गोपनील रखी जाती है। तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकी उद्देश्यों के उपयोग के लिए किया जाता है। अतः जनगणना के कामों में प्रत्येक नागरिकों को अपना संपूर्ण सहयोग देकर इसे सफल बनाना है। 22 अप्रैल को प्रारंभ हुए प्रशिक्षण के प्रथम दिवस काफी संख्या में प्रशिक्षक मौजूद थे तथा तीन दिनों तक यह प्रशिक्षण अभियान चलेगा



