नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर शक्ति संभाग के विद्युत उच्चाधिकारी भारद्वाज जी से हुई समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा. साहब जी ने दिया उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने का वायदा

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर शक्ति संभाग के विद्युत उच्चाधिकारी भारद्वाज जी से हुई समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा. साहब जी ने दिया उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने का वायदा kshititech
21 अप्रैल को नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल की पहल पर शक्ति संभाग के विद्युत उच्चाधिकारी भारद्वाज जी से हुई समस्याओं को लेकर सकारात्मक चर्चा. साहब जी ने दिया उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने का वायदा

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शहर के विद्युत उपभोक्ताओं एवं नागरिकों की जन भावनाओं को देखते हुए 21 अप्रैल को एक सकारात्मक पहल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड संभाग शक्ति के उच्चाधिकारी कार्यपालन अभियंता अजय कुमार भारद्वाज से चर्चा की। तथा उनसे मिलने का समय मांगा। जिस पर कार्यपालन अभियंता जी ने स्वयं सहृदयता पूर्ण परिचय देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय में ही वे पहुंचे तथा उन्होंने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से परिचय भी प्राप्त किया तथा श्री भारद्वाज जी ने बताया कि मैंने इसी महीने शक्ति विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता के पद पर पदभार ग्रहण किया है। तथा विद्युत उपभोक्ताओं को छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप बेहतर विद्युत आपूर्ति देना ही हमारी प्राथमिकता है। एवं पूरे संभाग में समय-समय पर बेहतर विद्युत व्यवस्था देने की दिशा में विस्तारीकरण का भी कार्य लगातार जारी है एवं नए बिजली के खंभे।ट्रांसफार्मर तथा बड़े विद्युत टावर इत्यादि भी लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को बिजली उपलब्ध हो सके

इस दौरान नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि शक्ति शहर में आए दिन बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु करने. लो वोल्टेज की समस्या खत्म करने तथा शहर के आसपास 133 केवी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना करने पहल की जाए। एवं विगत कई महीनो से शक्ति शहर में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था आए दिन किसी न किसी कारण से बाधित रहती है। तथा प्राय यह देखा जाता है कि थोड़ी सी बारिश एवं हवा चलने से ही घंटो तक आपूर्ति बंद कर दी जाती है जिससे आम जनता काफी परेशान होती है एवं शहर में ग्रीष्म ऋतु के समय लो वोल्टेज की समस्या से भी शहर के प्रत्येक मोहल्लों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में होने वाली इस विद्युत अव्यवस्था को सुधार करने की जरूरत है।साथ ही शक्ति शहर के आसपास नए 133 के व्ही विद्युत सब स्टेशन की भी स्थापना हेतु आवश्यक कार्रवाई करें। जिससे आए दिन अडंभार एवं अन्य स्थानों से बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की परेशानियों से शहर वासियों को छुटकारा मिल सके तथा शक्ति शहर के विद्युत उपभोक्ता विद्युत संबंधी समस्याओं से काफी परेशान हो चुके हैं

नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान जहां नगर पालिका के जनप्रतिनिधि क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं गठमण्य नागरिक मौजूद रहे तो वहीं विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता जी के साथ हुई इस सकारात्मक बैठक से जहां नागरिकों की जन भावनाओं को विद्युत अधिकारियों तक भी बहुत ही सुंदर सकारात्मक तरीके से रखा गया तो वहीं मौके पर उपस्थित कार्यपालन अभियंता श्री भारद्वाज ने भी बताया कि वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने का कारण तकनीकी रूप से होता है जिसे की स्थानीय विभाग द्वारा काफी संतुलन बनाकर विद्युत कटौती न हो इस दिशा में काम किया जाता है। किंतु अनेकों मर्तबा विपरीत परिस्थितियों के चलते विद्युत बाधित होती है। जिसे विभाग द्वारा हर संभव प्रयास कर जल्दी से जल्दी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सके इस दिशा में विद्युत कर्मचारी 24 घंटे अपनी सेवाएं देते हैं. नरकर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित की बैठक के दौरान प्रमुख रूप से नगरपालिका शक्ति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल। श्री रामचंद्र मारवाड़ी पंचायती मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल। मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया. वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद संतोष सोनी लाला। भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ शक्ति जिले के संयोजक एवं देवांगन समाज के वरिष्ठ जिला पदाधिकारी गोविंद देवांगन। कमलेश निगानिया। तनवीर अहमद सोनू कुरैशी. भाजपा शक्ति नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अनूप अग्रवाल चेंबर अध्यक्ष मुकेश बंसल। राहुल अग्रवाल कालू रघुनाथ अग्रवाल राजेश अग्रवाल बाबा। पीयूष कथूरिया। विद्युत विभाग के श्री निर्मलकर जी। राजस्व विभाग के पटवारी सत्यनारायण राठौर सहित काफी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading