नीतीश कुमार ने कह दी बड़ी बात -कहा नहीं छोड़ कर जाऊंगा बिहार.सम्राट चौधरी के कामों पर रहेगी मेरी नजर. कहां बेटे को सिखाऊंगा राजनीति का दांव पेंच

नीतीश कुमार ने कह दी बड़ी बात -कहा नहीं छोड़ कर जाऊंगा बिहार.सम्राट चौधरी के कामों पर रहेगी मेरी नजर. कहां बेटे को सिखाऊंगा राजनीति का दांव पेंच kshititech
राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कह दी बड़ी बात -कहा नहीं छोड़ कर जाऊंगा बिहार.सम्राट चौधरी के कामों पर रहेगी मेरी नजर. कहां बेटे को सिखाऊंगा राजनीति का दांव पेंच

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार भले ही इस्तीफा दे दिए हैं और उनके सियासी उत्तराधिकारी के तौर पर सम्राट चौधरी ताजपोशी हो गई हो, लेकिन नीतीश कुमार का मन बिहार छोड़ने का नहीं है.राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी नीतीश कुमार बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई वाली सरकार पर नजर बनाए रखने की बात कही है. नीतीश कुमार के पटना सरकारी आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हुई. पार्टी ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को विधायक दल का नया नेता चुनने के लिए अधिकृत कर दिया है. हालांकि, जेडीयू के किसी नेता के नाम पर मुहर नहीं लगी है?जेडीयू बैठक के बाद नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि वे पूरे बिहार का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं व जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे. बैठक समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी के भीतर सब कुछ सामान्य है और किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. इस तरह नीतीश कुमार ने सत्ता की कमान छोड़ दी हो, लेकिन अपनी पकड़ धीली नहीं होने देना चाहते हैं?

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीतिक पिच पर उतर गए हैं, वो भले ही डिप्टीसीएम न बने हों, लेकिन लगातार ऐक्टिव हैं. निशांत बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. पटना पार्टी ऑफिस में भी लगातार मीटिंग कर रहे हैं. ऐसे में पिता-पुत्र की जोड़ी बिहार की राजनीति में नया गुल खिलाने के लिए तैयार है. नीतीश कुमार बिहार की सियासत में एक्टिव रहकर अपने बेटे निशांत के लिए सियासी जमीन तैयार करने का भी रोल अदा करेंगे. इसीलिए दिल्ली से ज्यादा पटना और बिहार में समय देने का काम करेंगे. माना जा रहा है कि अपने सानिध्य में निशांत को रखकर राजनीतिक दांव पेच सिखाने का काम करेंगे. यही वजह है कि उन्होंने डिप्टीसीएम चुनने में बहुत ही रणनीति चाल चली है

प्रातिक्रिया दे

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading